फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If Kalua Ram Mandi is not closed till 31st, then protest will be held from 1st August.

Agra News: कलुआ राम मंडी 31 तक बंद न होने पर एक अगस्त से धरना

Sat, 25 Jul 2026 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
If Kalua Ram Mandi is not closed till 31st, then protest will be held from 1st August.
बरौली अहीर। नवीन फल एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन बरौली अहीर ने भले ही 14 दिन बाद कैबिनेट मंत्री के आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया हो, लेकिन सुनवाई न होने पर पुनः धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि कलुआ राम सब्जी मंडी को बंद कराने की मांग पर 14 दिन व्यापारियों का एसोसिएशन के बैनर तले धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ। वहीं, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के आश्वासन के बाद धरने को खत्म किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। बहरहाल, व्यापारियों का कहना है कि 31 जुलाई तक प्रशासन कलुआ राम मंडी को बंद नहीं कराता है तो एक अगस्त से वे एक बार फिर से नवीन फल एवं सब्जी मंडी स्थल पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed