फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If breathing short and your baby sweating while breastfeeding then definitely get your heart checked

सेहत की बात: बच्चे की फूलती है सांस, बार-बार होता निमोनिया... तो हृदय की कराएं जांच

Mon, 18 Dec 2023 11:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 11:03 AM IST
सार

सांस फूल रही है, स्तनपान करते वक्त शिशु को पसीना भी आ रहा। निमोनिया भी बार-बार हो रहा है तो ये जन्मजात हृदय रोग के लक्षण हैं। ऐेसे में विशेषज्ञ चिकित्सक को बच्चे को दिखाना जरूरी है।

विज्ञापन
If breathing short and your baby sweating while breastfeeding then definitely get your heart checked
सुराना भवन, न्यू राजामंडी पर हुआ बाल हृदय रोग जागरुकता एवं जांच शिविर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी, आगरा विकास मंच और जैन सोशल ग्रुप की ओर से न्यू राजामंडी स्थित सुराना भवन में आयोजित कार्यक्रम में फरीदाबाद के पीडियाट्रिक्स सर्जन डॉ. वीरेश महाजन ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवजात नीला है या फिर रोने के बाद नीला पड़ने लगता है तो उसके हृदय में छेद हो सकता है। इलाज से ये मर्ज ठीक हो सकते हैं।

विज्ञापन


हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने हृदय रोग होने पर मधुमेह, उच्च रक्तचाप भी मरीजों में मिल रहा है। ऐसे 35 साल की उम्र के बाद हृदय की नियमित जांच जरूरी है। यहां हृदय रोग से पीड़ित 49 बच्चों का भी पंजीकरण हुआ है। नेशनल चैंबर एंड इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश गोयल ने भी सेवा भाव की सराहना की। 
विज्ञापन


मंच अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि 2005 से जरूरतमंद मरीजों के लिए ये प्रकल्प संस्थापक दिवंगत अशोक जैन सीए ने शुरू किया था। जैन सोशल ग्रुप के संदेश जैन ने संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. विजय कात्याल, डॉ. अरुण जैन, सीताराम अग्रवाल, मनोज बंसल, योगेश जिंदल अरुण अग्रवाल, जयराम दास, सुनील जैन, सुशील जैन, आदित्य जैन, अशोक गोयल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed