फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If a bus or commercial vehicle is found parked at an illegal stand, the license and RC will be suspended

Agra News: अवैध स्टैंड पर बस या कामर्शियल वाहन खड़े मिले तो लाइसेंस और आरसी होंगी निलंबित

Sat, 13 Dec 2025 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
If a bus or commercial vehicle is found parked at an illegal stand, the license and RC will be suspended
एमजी रोड पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।संवाद
आगरा। मेट्रो निर्माण से शहर में दिनभर जाम लग रहा है। इसके साथ ही दिल्ली हाईवे और एमजी रोड पर अवैध स्टैंडों पर वाहन रोककर सवारियां बैठाने-उतारने से हालात बदतर हो जाते हैं। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि अब अवैध जगह वाहन रोकने पर ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी को छह माह तक के लिए निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि लगातार बसों और कामर्शियल वाहनों के हाईवे पर रामबाग, वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज सर्विस रोड कट, आईएसबीटी, सिकंदरा व रुनकता क्षेत्र में अवैध स्टैंड बना दिए हैं। पहले भी कई बार चेतावनी दी गई और चालान किए गए हैं। इसके बाद भी चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस अब बीएनएस में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर कार्रवाई करेगी। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन की आरसी को छह माह तक निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार से अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही बैरिकेडिंग और रास्ते रोकने के संबंध में मेट्रो के अधिकारियों से भी बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजी रोड पर बुरा हाल
एमजी रोड पर इलेक्ट्रिक बस चालक सवारियों को बैठाने-उतारने के लिए निर्धारित स्टैंड पर वाहन नहीं रोकते हैं। कुछ ऑटो और ई-रिक्शा के भी चलने की शिकायत ट्रैफिक पुलिस को मिली है। इनपर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।


फुटपाथ पर दौड़े वाहन
शुक्रवार को दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होते ही एमजी रोड पर हाल बुरे हो गए। एसएन मेडिकल कॉलेज के पास मरीज को निजी अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। वाहनों के दबाव के चलते व्यवस्थाएं फेल हो गईं। दोपहिया वाहन चालक जाम से बचने के लिए फुटपाथ पर वाहन दौड़ाने लगे। इससे फुटपाथ पर चलने वाले राहगीर परेशान हो गए। दोपहर के समय खंदारी और भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे जाम लगा। यही हाल वजीरपुरा रोड का रहा, छुट्टी होते ही लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। बच्चे और अभिभावक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed