फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Idgah rail overbridge and cotton market gate in Agra will be closed for thirty five days due to repair works

Agra: ईदगाह रेल ओवरब्रिज और रुई की मंडी फाटक 35 दिन रहेगा बंद, जाने से पहले पढ़ लें यह खबर; जानें रूट डायवर्जन

Wed, 17 May 2023 02:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 May 2023 02:02 PM IST
सार

आगरा में ईदगाह रेल ओवरब्रिज और रुई की मंडी फाटक मरम्मत काम की वजह से 35 दिन तक बंद रहेगा। उधर जाने से पहले यह खबर पढ़ लें और रूट डायवर्जन जान लें।

विज्ञापन
Idgah rail overbridge and cotton market gate in Agra will be closed for thirty five days due to repair works
Agra: ईदगाह रेल ओवरब्रिज और रुई की मंडी फाटक 35 दिन रहेगा बंद - फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ईदगाह रेल ओवरब्रिज की बियरिंग बदलने और मरम्मत का काम 18 मई से चलेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने 35 दिन तक रूट डायवर्ट किया है। पुल काफी समय से जर्जर है। जी-20 के मेहमानों के लिए इसे संवारा गया था। वीआईपी रूट के इस पुल के बंद होने से हवाई अड्डे से आने वाले वाहनों के अलावा खेरिया मोड़, शाहगंज, अर्जुन नगर, सराय ख्वाजा, टाटा गेट, आगरा कैंट, सोहल्ला तक के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन-

  • खेरिया मोड़ रेलवे ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक रेलवे ओवरब्रिज पर होकर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
  • विज्ञापन
  • मलपुरा एवं खेरिया मोड़ से ईदगाह चौराहा की ओर आने वाले सभी छोटे वाहन (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया) खेरिया मोड़ तिराहा, अर्जुन नगर तिराहा, बारहखंभा फाटक, छऊआ नगला फाटक होते हुए ईदगाह चौराहा से निकाले जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ईदगाह चौराहा से खेरिया मोड़ तिराहा होते हुए मलपुरा की ओर जाने वाले सभी छोटे वाहन ईदगाह चौराहा से छऊआ नगला फाटक से बारहखंभा फाटक से अर्जुन नगर तिराहा से खेरिया मोड़ तिराहा होते हुए जाएंगे।
  • संकरा मार्ग होने के कारण ईदगाह चौराहा से शाहगंज डबल फाटक से बारहखंभा फाटक से अर्जुन नगर तिराहा से खेरिया मोड़ तिराहा होकर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
  • नो इंट्री खुलने के बाद मलपुरा, खेरिया मोड़ से ईदगाह चौराहा की ओर आने वाले समस्त भारी वाहन (ट्रक, बस, ट्रेलर, डीसीएम इत्यादि) मलपुरा नहर चौराहा, रोहता नहर चौराहा, मधु नगर चौराहा क्लब चौराहे से जाएंगे।
  • नो इंट्री खुलने के बाद ईदगाह चौराहा से खेरिया मोड़, मलपरा की ओर आने वाले भारी वाहन क्लब चौराहा से मधु नगर चौराहा, रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा होकर गुजारे जाएंगे।
  • रोडवेज व टूरिस्ट बसें मलपुरा नहर चौराहे से मलपुरा नहर चौराहा, रोहता नहर चौराहा, मधु नगर चौराहा, क्लब चौराहा होकर निकलेंगी।
  • खेरिया रेलवे ओवरब्रिज के मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक रोडवेज व टूरिस्ट बसें ईदगाह चौराहा, क्लब चौराहा, मधु नगर चौराहा, रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहे से होकर गुजरेंगी।

रुई की मंडी डबल फाटक भी रहेगा बंद

व्यस्ततम रुई की मंडी डबल फाटक भी इस दौरान सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। डबल फाटक की ओर जाने वाले सभी वाहन रुई की मंडी चौराहे से तहसील सदर चौराहे की ओर गुजारे जाएंगे। स्कूली वाहनों को ईदगाह चौराहा से छऊआ नगला फाटक से बारहखंभा फाटक , यहां से अर्जुन नगर तिराहा होकर खेरिया मोड़ तिराहा पर निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed