फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Identified dead body of old man found in Kurra area

कुर्रा क्षेत्र में मिले वृद्ध के शव की हुई पहचान

Mon, 14 Jun 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Identified dead body of old man found in Kurra area
मैनपुरी। नगला कदम के पास मिले रविवार की देर शाम वृद्ध के शव की पहचान हो गई। वृद्ध जनपद फिरोजाबाद के मोहम्मदपुर नबादा का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि फसल में हुए नुकसान से वह काफी परेशान थे। इसी वजह से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र में रविवार की देर शाम नगला कदम के पास एक वृद्ध का शव रजबहा में पड़ा मिला था।
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह ने आसपास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन कोई कुछ जानकारी नहीं दे सका था। पहचान न होने के चलते शव को मोर्चरी में रखवाया था। देर रात फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर नबादा निवासी ज्ञानवीर परिजनों के साथ थाने पहुंचा। उसने शव की शिनाख्त 55 वर्षीय पिता सुरेश चंद्र कुशवाह के रूप में की। बताया कि बटाई पर खेत लेकर पिता ने टमाटर की फसल की थी। लेकिन उसमें काफी नुकसान हो गया था। इसकी वजह से पिता बेहद परेशान रहते थे। इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed