फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ICSE and ISC results declared Sangini Malhotra got 99% marks in 12th

ICSE ISC Result 2025: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के नतीजे घोषित, रिजल्ट देख खुशी से झूम उठे छात्र

Wed, 30 Apr 2025 12:28 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 30 Apr 2025 12:28 PM IST
सार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। सीआईएससीई बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 को सुबह 11 बजे जारी किया गया। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। 

विज्ञापन
ICSE and ISC results declared Sangini Malhotra got 99% marks in 12th
रिजल्ट जारी होते ही छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीआईएससीई का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट देखकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। आगरा के सेंट पीटर्स काॅलेज के छात्र ध्रुव मखीजा ने 12वीं में 99.25 फीसद अंक हासिल किए हैं। वहीं सेंट काॅनरेड की 12वीं की छात्रा संगिनी मल्होत्रा के 99 फीसदी नंबर आए हैं। 
विज्ञापन



 

संगिनी मल्होत्रा ने बताया कि वह मास कम्युनिकेशन करना चाहती हैं। उनके माता-पिता ने बताया कि कभी भी बच्चे पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया। बेटी जो भी आगे पढ़ाई करना चाहती है, कर सकती है। वहीं 10वीं में सेंट पीटर्स काॅलेज के मंथन गोयल ने 99.2 फीसद अंक हासिल किए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी रोड स्थित सेंट पाॅल यूनिट-2 में 10वीं में आर्या गर्ग ने 97.20 परसेंट अंक और 12वीं में तनिष्का जैन ने 99 परसेंट अंक हासिल किए। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्कूल में सभी ने सफलता हासिल होने पर खुशी बनाई। साथ ही स्कूल प्रबंधन की ओर से भी बच्चों का मुंह मीठा कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed