फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ias officer Juhair Bin Sagir Case of Land in Agra Update News

किसानों की जमीन के साथ 'खेल' में फंसे आईएएस जुहेर बिन सगीर, रिश्तेदारों को ऐसे पहुंचाया था लाभ

Wed, 11 Dec 2019 01:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Dec 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Ias officer Juhair Bin Sagir Case of Land in Agra Update News
आईएएस अधिकारी जुहेर बिन सगीर
आगरा में करीब बारह वर्ष पहले हुए जमीन घोटाले की जांच पूरी हो गई है। ईओडब्ल्यू(आर्थिक अपराध शाखा) ने 13 लोगों को दोषी माना है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज की जाएगी। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी जुहेर बिन सगीर जमीन के तीन मामलों में फंसे हैं। आगरा के फतेहाबाद थाना में दर्ज केस में विजिलेंस जांच पूरी हो गई जबकि मुरादाबाद में दर्ज दो मामलों में अभी चल रही है। फतेहाबाद में हुए जमीन के इस खेल में किसानों के साथ बड़ा धोखा हुआ। उनकी जमीन आठ लाख 20 हजार रुपये में खरीदी गई जबकि  डीएम की मौसेरी बहन को उसी जमीन का 28.65 लाख मिला।
विज्ञापन

 
मुरादाबाद में भी जुहेर बिन सगीर के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामले दर्ज किए गए थे। यहां उन पर सीलिंग की जमीन छोड़ने में भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। दूसरा मामला जेल की जमीन में खेल का है। इनकी जांच भी सतर्कता अधिष्ठान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आगरा के फतेहाबाद के मामले में सूत्रों का कहना है कि सतर्कता अधिष्ठान की हाल के दिनों में यह सबसे तेज कार्रवाई है। शासन से अनुमति मिलते ही जुहेर बिन सगीर की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। अनुमति मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करेगा और फिर उस पर सुनवाई शुरू होगी।

बैनामों से मिले साक्ष्य
विजिलेंस ने जांच के लिए तहसील फतेहाबाद से बैनामे निकलवाए। इससे पता चला कि खालिदा रहमान ने किससे और कितने में जमीन ली। इसके बाद एडीएम वित्त्त एवं राजस्व से जमीन के मुआवजे की जानकारी ली। विजिलेंस ने उन किसानों के बयान भी दर्ज किए जिनकी जमीन खालिदा ने खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed