फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IAF Wing Commander Abhinandan father in law relation with dayalbagh agra

आगरा के दयालबाग में 'अभिनंदन', सत्संगियों ने विंग कमांडर के रिश्तेदारों को दी बधाई

Sat, 02 Mar 2019 03:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Mar 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
IAF Wing Commander Abhinandan father in law relation with dayalbagh agra
विंग कमांडर अभिनंदन
देश के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान से सकुशल रिहाई होने पर आगरा के दयालबाग में भी खुशी की लहर है। जैसे ही वाघा बार्डर पर उनके कदम हिंदुस्तान की सरजमीं पर पड़े, तो यहां भी खूब जश्न मनाया गया। सत्संगियों ने अभिनंदन के ससुरालीजनों को फोन पर बधाई भी दी।
विज्ञापन


दरअसल, अभिनंदन के ससुरालीजन राधास्वामी मत दयालबाग से जुड़े हैं। इनके ससुर रिटायर्ड कर्नल विनोद मारवाह अक्सर यहां सत्संग के लिए आते हैं। वह सत्संग के साथ ही खेतों पर श्रमदान भी करते हैं। इसके चलते दयालबाग में उनके कई परिचित सत्संगी भी हैं। 
विज्ञापन


ये सत्संगी दयालबाग के अलावा आसपास रहते हैं। विनोद मारवाह के दामाद अभिनंदन के पाकिस्तान में कैद होने के बाद से ही परिचित फोन पर लगातार अपडेट लेते रहे। शुक्रवार की देर शाम अभिनंदन के घर वापसी पर दयालबाग में खुशी का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर दी रिश्तेदारों को बधाई

अभिनंदन के ससुर के परिचित सत्संगियों ने फोन पर बातचीत कर बधाई दी। साथ ही उनसे जल्द दयालबाग आकर संत सद्गुरु प्रोफेसर प्रेम सरन सत्संगी महाराज के दर्शन करने को भी आमंत्रित किया। माना जा रहा है कि विनोद मारवाह अपने दामाद अभिनंदन के साथ यहां आ सकते हैं।

बता दें कि सरहद पर 27 फरवरी को पाकिस्तान के विमान को खदेड़ने के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन का मिग 21 विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर पाक में जा गिरा था। जांबाज अभिनंदन के पैराशूट से जमीं उतरने पर पाकिस्तानी सेना ने बंदी बना लिया था।

विंग कमांडर अभिनंदन करीब 60 घंटे तक पाकिस्तान में बंधक रहे। भारत के दबाव में शुक्रवार की रात पंजाब के अटारी बार्डर से वो सकुशल वापस वतन में आए। उनकी वापसी से देशभर में जमकर जश्न मनाया गया। ताजनगरी के लोगों ने भी मिठाई बांटकर जश्न मनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed