फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   I Love Muhammad posters and banners were put up in Nagla Harmukh, and the police arrived

Agra News: नगला हरमुख में लगे आई लव मुहम्मद के पोस्टर-बैनर, पहुंची पुलिस

Tue, 30 Sep 2025 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
I Love Muhammad posters and banners were put up in Nagla Harmukh, and the police arrived
आगरा। हरीपर्वत स्थित नगला हरमुख में रविवार रात स्टाफ क्वार्टर में कई जगह आई लव मुहम्मद के पोस्टर और बैनर लगा दिए गए। क्षेत्रीय पार्षद ने पुलिस को सूचना दी। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही पोस्टर और बैनर उतार लिए गए। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड 12, नगला हरमुख के पार्षद किशन नायक ने बताया कि जीवनी मंडी मार्ग पर जल निगम के स्टाफ क्वार्टर बने हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में बाहरी लोग रहते हैं। रविवार रात को क्वार्टर में 4 से 5 स्थान पर आई लव मुहम्मद के बैनर और पोस्टर लगा दिए गए। जब उन्हें पता चला तो वो पहुंच गए।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बताया कि बच्चों ने पोस्टर लगाए हैं। मगर उन्हें नहीं लग रहा था कि बच्चे ऐसा कर सकते हैं। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाद में पोस्टर और बैनरों को उतार दिया गया। आरोप लगाया कि पोस्टर और बैनर लगाकर क्षेत्र में विवाद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पोस्टर उतार दिए गए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले मंटोला और वजीरपुरा क्षेत्र में बैनर लगाए गए थे। मंटोला में जुलूस भी निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed