फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hygiene message given by nirankari

ताजमहल के साए में दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 03 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
hygiene message given by nirankari
नगर निगम ने निरंकारी मिशन और स्कूलों के सहयोग से चलाया अभियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर निगम ने ताजमहल के साए में दुनिया को स्वच्छता को संदेश दिया। शिल्पग्राम से ताजमहल तक मानव शृंखला बनाई गई। गांधी के वेश में बच्चों ने रैली निकाली। शहर के तमाम विद्यालयों और संत निरंकारी मिशन के करीब 5,000 स्वयंसेवकों की मदद से सफाई अभियान चलाया गया। भारत सरकार के अधिकृत एक न्यूज चैनल ने इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया। 
विज्ञापन

देश-दुनिया को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों, एनसीसी के कैडेट्स और स्काउट गाइड, एनएसएस के वालंटियरों ने मानव शृंखला बनाई। उनके हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। होली पब्लिक स्कूल और गायत्री पब्लिक स्कूल के दर्जनों छात्र महात्मा गांधी के वेश में आए थे। इन्होंने शिल्पग्राम से लेकर ताजमहल तक रैली निकाली और दशहरा घाट पर सफाई की। रैली को पद्मश्री डा. डीके हाजरा, जिलाधिकारी गौरव दयाल और नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया था। 
विज्ञापन



निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन 
का सफाई अभियान शुरू 
दिल्ली से आए निरंकारी मिशन के पब्लिसिटी विभाग के इंचार्ज कृपा सागर ने स्वयंसेवकों को प्रार्थना करवाकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज के बताए संदेशों को निरंकारी भक्तों को सुनाया। सफाई अभियान को मानव सेवा का कर्तव्य मानकर अपनाने का आह्वान किया। नगर निगम द्वारा चयनित ताजमहल परिसर के बाहर सभी स्थानों की निरंकारी स्वयंसेवकों ने सफाई की। कार्यक्रम में महापौर इंद्रजीत आर्य, निरंकारी मिशन की आगरा जोनल इंचार्ज माता कांता महेन्द्रू, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. रामबाबू हरित, संजय तोमर, रवि अरोरा, महेश चौहान, शिशुपाल सिंह, स्वर्णलता ओबराय, सचिन ओबराय, रवि मल्होत्रा, कोमल कालरा, पार्षद राकेश जैन सहित निगम के कई पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनबाक्स...
ताजमहल के पास यहां चला सफाई अभियान
ताजमहल और उसके आसपास के क्षेत्रों असद गली मोहल्ला, महताब बाग, ताज पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट, दक्षिणी गेट, दशहरा घाट और अनेकों ऐसे क्षेत्र जो कि ताज क्षेत्र को गंदगी से जकड़े हुए थे में सफाई की गई। निरंकारी युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।


गांधी स्मारक में बजी रामधुन
नगर निगम की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ यमुना किनारा स्थित गांधी स्मारक से किया गया था। सुबह करीब 8.30 बजे शुभारंभ मंडलायुक्त चंद्रकांत, मेयर इंद्रजीत आर्य, सीडीओ नगेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह, एडीएम प्रशासन राजेश कुमार सिंह, स्वतंत्रता सेनानी सरोज रानी गौरिहार, उद्योगपति पूरन डावर आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद भजन हुए। विद्यार्थियों ने रघुपति राघव राजा राम... आदि भजन गाए। क्षेत्रीय श्रीगांधी स्मारक के महामंत्री शंभू चौबे के नेतृत्व में चरखा चलाकर सूत काता गया। इससे पूर्व नगर निगम में भी बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed