फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hyena

लकड़बग्घे ने 15 बकरियां और एक बछड़ा मार डाला

Mon, 07 Dec 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 07 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
hyena
जैतपुर के कमौनी गांव में शनिवार रात बाडे़ में बंधी 15 बकरियों को एक लकड़बग्घे ने हमलाकर मार डाला। वहीं, मऊ की मढ़ैया गांव में एक बछडे़ का शिकार किया। दोनों गांवों के अलावा आसपास के इलाकों में लकड़बग्घे के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कमौनी गांव निवासी रामकिशन का बाड़ा चंबल के बीहड़ के किनारे पर बना है। इसमें 15 बकरियां बंधी थी। शनिवार की रात रामकिशन बाड़े के बाहर सोते रहे और लकड़बग्घे ने बाडे़ में घुसकर एक-एक कर 15 बकरियों को मार डाला। रविवार की सुबह बाडे़ में बकरियों के क्षत-विक्षत शव पडे़ मिले। बाडे़ के अंदर और बाहर लकड़बग्घे के पैरों के निशान देखने को मिले। ग्रामीणों ने बताया कि तीन चार लकड़बग्घे सक्रिय हैं जो गांव तक पहुंच जाते हैं। पड़ोस के ही गांव मऊ की मढै़या में शनिवार की दोपहर लकड़बग्घे के हमले से बीहड़ में चर रहा बछड़ा मर गया। गांव के लोगों ने बताया कि अब तक दर्जन भर गाय और बछड़ों पर लकड़बग्घे हमला बोल चुके हैं। गांव की गलियों और घरों तक में घुस आते हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख जैतपुर राजेंद्र सिंह ने वन विभाग से लकड़बग्घों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed