फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hut destroyed in storm and rain; mother and daughter spent the night in fear.

Agra News: आंधी-बारिश में उजड़ गई झोपड़ी, मां-बेटी ने डर के साए में काटी रात

Mon, 28 Sep 2026 12:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hut destroyed in storm and rain; mother and daughter spent the night in fear.
बाह: जैतपुर के तड़हेता गांव में झोंपड़ी में रहने को मजबूर मां-बेटी
बाह। गढ़वार गांव के मजरा तड़हेता में 71 साल की विधवा फूल श्री अपनी बेटी प्रभा के साथ झोपड़ी के आशियाने में रहने को मजबूर है। कई बार गुहार लगाने के बाद उसे आवास नहीं मिल सका है। उज्ज्वला योजना से वंचित फूल श्री की कच्चे चूल्हे पर खाना बनाने की नियति बन गई है।
विज्ञापन

तड़हेता गांव की फूल श्री ने बताया करीब 10 साल पहले पति नवाब सिंह का निधन हो गया था। 4 बेटे और 2 बेटियों में से बड़ी बेटी की शादी कर दी है। बेटे इटावा में रह कर मेहनत मजदूरी करते हैं। वह बेटी के साथ सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे झोपड़ी में रहने को मजबूर है। शुक्रवार की रात आंधी में झोंपड़ी उजड़ गई, उसके ऊपर पड़ा तिरपाल उड़ गया। टपकती झोपड़ी के नीचे उन्होंने बेटी के साथ रात काटी थी। कई बार ऐसा लगा कि कहीं मां-बेटी झोपड़ी के मलबे में दब न जाएं, शनिवार को झोपड़ी को दुरुस्त किया। उन्होंने बताया कि प्रधान से कई बार आवास की गुहार लगाई। आवास मिला न शौचालय, सिलिंडर न मिलने की वजह से लकड़ी बीन कर कच्चे चूल्हे पर खाना बना कर गुजर कर रही है। फूल श्री ने अपने लिए आवास की गुहार लगाई है। गढ़वार के प्रधान रामवीर ने बताया आवास का प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए भेज दिया है। स्वीकृत होते ही वह निर्माण करा सकेंगी। अपने स्तर से प्रस्ताव को तैयार कराकर विकास भवन भेजा है।
विज्ञापन


झोपड़ी में रह रही महिला को अब तक आवास क्यों नहीं मिल सका? की एडीओ पंचायत से जांच कराएंगे। महिला को आवास दिलाया जाएगा, दूसरी समस्याओं का भी निदान होगा। - नीरज तिवारी, खंड विकास अधिकारी जैतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed