{"_id":"669ab443b70025d1e0076924","slug":"husbands-relationship-with-sister-in-law-harassment-of-married-woman-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120942-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पति के भाभी से संबंध, विवाहिता का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पति के भाभी से संबंध, विवाहिता का उत्पीड़न
Sat, 20 Jul 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 20 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गावं में करीब तीन महीने पहले शादी कर आई नवविवाहिता को जब पता चला कि पति के भाभी के साथ संबंध हैं तो उसके होश उड़ गए। संबंध का खुलासा होने के बाद आरोपी ने पत्नी को परेशान करना शुरू कर दिया। जब चाचा समझाने के लिए आए तो उनकी भी पिटाई कर दी। पत्नी को भी पीटा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जनपद फिरोजाबाद के एक गांव निवासी एक व्यक्ति न शुक्रवार को थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को उन्होंने अपनी भतीजी की शादी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की है। शादी के कुछ दिन बाद ही भतीजी को पता चला कि पति के अपनी ही भाभी के साथ संबंध हैं। उधर संबंध का खुलासा होने के बाद पति उनकी भतीजी को परेशान करने लगा। गाली-गलौज करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। उसने पत्नी के सारे जेवर अपनी भाभी को दे दिए। जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को जब वह बातचीत करने के लिए भतीजी की ससुराल आए तो दामाद और परिजन ने गाली गलौज करते हुए उन्हें और भतीजी को पीटना शुरू कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।