फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband wife dies after being hit by Ziarat Express train in fatehpur sikri agra

Agra : जियारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Thu, 21 Jul 2022 07:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 07:52 PM IST
सार

बाइक सवार दंपती बेटे के साथ राजस्थान के भरतपुर अपने घर जा रहे थे। फतेहपुर सीकरी में इस्लामगंज रेलवे फाटक पर बाइक गिरने से तीनों ट्रेन की चपेट आ गए। 

विज्ञापन
husband wife dies after being hit by Ziarat Express train in fatehpur sikri agra
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से बयाना की ओर जा रही जियारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। उनका बेटा घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में इस्लामगंज रेलवे फाटक के पास हुआ। मृतक दंपती राजस्थान के रहने वाले थे। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास तहसील के क्षत्रिय का पुरा गांव निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र रवेंद्र फतेहपुर सीकरी कस्बे की नई बस्ती मोहल्ले में रहकर ट्यूशन पढ़ाता है। बेटे के पास महेंद्र सिंह पत्नी बतसिया के साथ आए थे। बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे तीनों बाइक से घर जा रहे थे। 
विज्ञापन

गिट्टियों के कारण फिसल गई थी बाइक 

स्टेशन की ओर रेलवे लाइन के किनारे से जाते समय उनकी बाइक गिट्टियों के कारण फिसल गई, जिससे तीनों बाइक समेत गिर गए। उसी समय वहां से गुजर रही जियारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से बतसिया (55) की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र सिंह (58) और बेटा रवेंद्र (30) घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। एसएन में उपचार के दौरान महेंद्र सिंह की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed