फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband-wife and outsider affair wife from Meerut created ruckus

UP: पति-पत्नी और वो का चक्कर...मेरठ से आई घरवाली ने कर दिया बवाल, हकीकत जान पुलिस भी रह गई हैरान

Tue, 22 Oct 2024 07:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Oct 2024 07:53 AM IST
सार

शिक्षक पति शमसाबाद मार्ग स्थित काॅलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसे तलाशते हुए पत्नी यहां पहुंची। पत्नी ने दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। 
 

विज्ञापन
Husband-wife and outsider affair wife from Meerut created ruckus
पति-पत्नी में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शमसाबाद मार्ग स्थित एक कॉलोनी में पति-पत्नी और वो के चक्कर में हंगामा हुआ। मेरठ से आई महिला ने पति पर एक युवती के साथ रहने का आरोप लगाया। भीड़ लगने पर पुलिस पहुंच गई। पति-पत्नी में मुकदमेबाजी चल रही है। पुलिस ने समझाकर उन्हें घर भेजा।
विज्ञापन


मेरठ की रहने वाली महिला सोमवार शाम को काॅलोनी में पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला का कहना था कि पति राजस्थान में शिक्षक है। निलंबित हो गया है। यहां पर मकान में किराये पर एक युवती के साथ रह रहा है। पुलिस ने युवती से पूछताछ की। वह महिला को अपना रिश्तेदार बता रही थी। कहा कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आई है। अलग कमरे में रहती है।
विज्ञापन


बाद में महिला का पति चाैकी पर पहुंचा। उसने बताया कि पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। पत्नी ने उसके भाई पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। एक और मुकदमा दहेज उत्पीड़न का दर्ज करा रखा है। इस पर पुलिस ने महिला को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। बाद में महिला भी चली गई। महिला के हंगामे के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में महिला ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed