फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband used to fight with wife calling her black, reconciliation happened after showing her the mirror

UP: पत्नी को काली कह लड़ता था...काउंसलर ने दिखाया ऐसा आईना, पति को हुआ गलती का अहसास

Sun, 04 Jan 2026 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Jan 2026 02:08 AM IST
सार

पत्नी के रंग को लेकर पति झगड़ा करता था। नाैबत रिश्ता टूटने तक पहुंच गई थी। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा तो काउंसलिंग हुई। काउंसलर ने पति को समझाते हुए आईना दिखाया तो उसे गलती का अहसास हुआ।

विज्ञापन
Husband used to fight with wife calling her black, reconciliation happened after showing her the mirror
पति-पत्नी सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसी रिश्ते की बुनियाद आपसी समझ, सम्मान और अच्छे चरित्र पर निर्भर करती है। मगर, एक दंपती का रिश्ता उनके काले रंग की वजह से टूटने की कगार पर जा पहुंचा। पत्नी को काली कह पति झगड़ता था। 
विज्ञापन


शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर ने जब पति को आईना दिखाया तब दोनों में समझाैता हो गया। काउंसलर ने बताया कि तीन साल पहले इनकी शादी हुई थी। पत्नी को काली बोलकर पति अक्सर झगड़ा करता था। आए दिन झगड़े से ऊबकर पत्नी दो माह से मायके में रह रही थी। 
विज्ञापन


दंपती को दूसरी काउंसलिंग में बुलाया गया। काउंसलर ने पति को उसके व्यवहार के लिए समझाया। पत्नी की भावना का सम्मान करने की नसीहत दी। विवाद न सुलझता देख काउंसलर ने पति को आईना दिखाया तो वह पत्नी से ज्यादा काला निकला। इस पर उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में दोनों के बीच समझौता होने के बाद फूलों से सम्मान कर उन्हें साथ विदा किया गया। शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में कुल 45 मामले आए, जिनमें दोनों पक्ष को समझाकर सुलह कराए गए। जो मामले नहीं सुलझे, उनके पक्ष को अगली तारीख पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed