फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Accused of Using Witchcraft to Trap Women Throws Out Wife and Kids

UP: जादू टोना करता है पति... तंत्र मंत्र कर फंसा ली दूसरी महिला, पत्नी ने बताया ऐसा सच; जानकर रह जाएंगे सन्न

Thu, 27 Nov 2025 09:16 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 27 Nov 2025 09:16 AM IST
सार

आगरा में एक विवाहिता ने अपने पति पर जादू टोना करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पति ने एक महिला को तंत्र क्रिया करके फंसा लिया और उसे घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
Husband Accused of Using Witchcraft to Trap Women Throws Out Wife and Kids
तंत्र-मंत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने दूसरी महिला के चक्कर में पत्नी को घर से निकाल दिया। पत्नी का आरोप है कि पति ने महिला को जादू-टोना से फंसाकर रखा हुआ है। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हाथरस के एक गांव में राजेंद्र पाल के साथ हुई थी। पति शुरू से ही तंत्र-मंत्र और जादू-टोना करता था। वह महिलाओं को जादू से सही करने का ढोंग करता था। इसी के जरिये महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसा लेता था। उसने उनकी बहन को भी फंसा लिया था। उससे अवैध संबंध रखे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  SN Medical College: एसएन मेडिकल कॉलेज में बनेगी 250 बेड की सुपर इमरजेंसी, अब प्लास्टिक सर्जरी भी यहीं होगी
विज्ञापन
विज्ञापन



विरोध करने पर मारपीट करता था। घर से निकालने की धमकी भी देता था। पति ने इसी तंत्र मंत्र से एक अन्य महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया है। वह उसे घर में रख लिया है। विरोध पर 16 मार्च 2025 को उनसे (पत्नी से) मारपीट की और बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। सदर एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -   UP: झूठी शिकायत और प्रताड़ना...बर्दाश्त न कर सका बेटा और दे दी जान, दंत चिकित्सक के पिता ने बयां किया दर्द
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed