फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband sold wife for Rs 3 lakh buyers kept robbing her honor then again plane to sold

दरिंदगी की इंतहा: पत्नी को 3 लाख में बेचा, खरीदारों ने हर रात लूटी आबरू; मन भरा तो...फिर करने चले थे सौदा

Thu, 19 Sep 2024 11:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 11:27 PM IST
सार

आगरा दीवानी के गेट पर जो महिला भीख मांग रही थी, उसकी हकीकत सुन अधिवक्ता हैरान रह गए। पीड़िता ने बताया कि पति ने तीन लाख रुपये में उसे बेच दिया था। खरीददारों ने बारी-बारी से उसकी आबरू लूटी। अब उसे दूसरी जगह बेचने के लिए जा रहे थे, तभी वो चंगुल से भाग निकली। 
 

विज्ञापन
Husband sold wife for Rs 3 lakh buyers kept robbing her honor then again plane to sold
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र की महिला ने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए। वह दीवानी के गेट पर बृहस्पतिवार सुबह एक अधिवक्ता को बदहवास हालत में मिली। उनका कहना था कि पति ने दो युवकों को बेच दिया। एक महीने से उनके चंगुल में थी। दोनों ने दुष्कर्म किया। वह उसे बेचने के लिए दूसरी जगह ले जा रहे थे। गाड़ी से मौका पाकर भाग आई। हालांकि पीड़िता ने थाने में तहरीर नहीं दी। उसे परिजन घर ले गए।
विज्ञापन




 

अधिवक्ता ओमवीर सिंह चाहर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे वह दीवानी के गेट नंबर-2 पर आए तो एक महिला बदहवास हालत में उनसे पानी मांगने लगी। वो पानी की बोतल लेकर आए। बाद में उससे परेशानी का कारण पूछा। उसने बताया कि वह अछनेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दिसंबर 2023 में शादी हुई थी। ससुराल मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में है। पति किसान हैं।

ये भी पढ़ें -  Agra: तालाब के पास बंधी थी गाय, तभी मगरमच्छ ने कर दिया हमला...ऐसे बची जान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि वह पिछले महीने मायके आई थी। 13 अगस्त को पति आया। बाइक से ससुराल के लिए उसे साथ लेकर निकला। गांव के बाहर ससुराली मिल गए। एक गाड़ी भी थी, जिसमें दो युवक और थे। पति ने कहा कि घूमने जाना है। इसलिए गाड़ी लेकर आए है। उसमें उसे बैठा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाती, दोनों युवकों ने उसे पकड़कर रुमाल सुंघा दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा।

ये भी पढ़ें - फिरोजाबाद ब्लास्ट: मकान और खेतों में मिला इतना विस्फोटक...फिर हो सकता था बड़ा धमाका, पूरे दिन चली सर्च


 
विज्ञापन

कमरे में बंधक बनाकर रखा
होश में आने पर वह एक कमरे में बंद थी। सुनसान जगह पर उसे बंधक बनाया था। युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वह 3 लाख रुपये में पति से उसे खरीदने की कहने लगे। उसे कमरे में बंद करके रखते थे। खाने के लिए थोड़ा बहुत दिया करते थे। बृहस्पतिवार को दोनों उसे दूसरी जगह बेचने के लिए ले जा रहे थे। सुबह वह उनके साथ आई थी। भगवान टाकीज चाैराहे युवक नाश्ता करने लगे। तभी वह भाग निकली।

ये भी पढ़ें -  Snake Rescue: बारिश में जमीन से बाहर निकले 100 से अधिक सांप...शहर में कर रहे थे प्रवेश, किए गये रेस्क्यू


 

पुलिस को शिकायत का इंतजार
थाना न्यू आगरा पुलिस ने जानकारी पर महिला के बयान लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने पति पर उसे बेचने का आरोप लगाया था। पीड़िता से तहरीर देने के लिए कहा था। मगर, लिखित शिकायत नहीं की। भाई आया था। वह उसे लेकर चला गया। पुलिस को लिखित शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed