फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cow was tied near the pond then crocodile attacked this is how life was saved

Agra: तालाब के पास बंधी थी गाय, तभी मगरमच्छ ने कर दिया हमला...ऐसे बची जान

Thu, 19 Sep 2024 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 03:43 PM IST
सार

आगरा के गुर्जा बासौनी में मगरमच्छ ने गाय पर हमला कर दिया। ये देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गाय का पैर मगरमच्छ के मुंह में था। तभी गाय उछलकर दूर हुई, तो मगरमच्छ वहां से भाग निकला।
 

विज्ञापन
Cow was tied near the pond then crocodile attacked this is how life was saved
नदी किनारे बैठा मगरमच्छ

विस्तार

आगरा के बाह  थाना क्षेत्र के गुर्जा बासौनी में तालाब से निकले मगरमच्छ ने मंगलवार की दोपहर अरविन्द की गाय पर हमला कर दिया, जिससे गाय का पैर जख्मी हो गया है। दहशत में आए ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है। 
विज्ञापन





 

बताया गया है कि करीब एक महीने पहले चंबल नदी से निकल कर गुर्जा बासौनी के तालाब में मगरमच्छ आ गया था। तालाब से निकल कर गलियों तक आने वाले मगरमच्छ की गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि अरविन्द की गाय तालाब के पास बंधी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगरमच्छ ने हमला कर उसके पैर को जख्मी कर दिया। तालाब क्षेत्र में बच्चों पर मगरमच्छ के हमले की आशंका को लेकर डरे हुए हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर बाह के रेंजर अमित कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर गई थी, लेकिन बारिश की बजह से तालाब के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव के प्रधान को पानी निकासी का प्रबंध करने को कहा है। तालाब खाली होने के बाद ही मगरमच्छ को रेस्क्यू किया जाना संभव हो सकेगा। ग्रामीणों को तालाब क्षेत्र से दूरी बनाए रखने को जागरुक किया है। बाहर दिखने पर वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि गाय पर हमला किए जाने की उन्हें जानकारी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed