फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blast in Firozabad: So much explosive found in house search went on the whole day

फिरोजाबाद ब्लास्ट: मकान और खेतों में मिला इतना विस्फोटक...फिर हो सकता था बड़ा धमाका, पूरे दिन चली सर्च

Thu, 19 Sep 2024 05:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 05:53 PM IST
सार

फिरोजाबाद के नौशहरा में ब्लास्ट के बाद पुलिस अधिकारी सक्रिय हैं। यहां पांच मौत होने के बाद टीम ने सर्च अभियान चलाया। यहां मकान और खेतों से इतना विस्फोटक मिला कि अधिकारी भी हैरान रह गए। 
 

विज्ञापन
Blast in Firozabad: So much explosive found in house search went on the whole day
Firozabad Blast - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के नौशहरा में हुए धमाके के बाद आज भी कई घरों में बारूद रखा हुआ है। कभी भी दूसरा कोई बड़ा हादसा हो सकता है। टूटे मकानों के अंदर पटाखा बनाने की सामग्री भारी मात्रा में रखी हुई है। यही नहीं कुछ मकानों और खेतों में आज भी कई किलो तैयार पटाखे रखे हुए हैं। इनको ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर व उनकी टीम ने मकान और खेतों से बरामद कर लिया। अगर पुलिस सही समय पर जब्त नहीं करती तो हादसे की पुनरावृत्ति से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन




 

गांव नौशहरा में घनी आबादी के बीच विस्फोटक तैयार किया जा रहे थे। इलाके के अधिकांश घरों में विस्फोटक रखा हुआ था। आज भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। अभी भी टूटे हुए मकानों में पटाखे बनाने की सामग्री रखी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को गांव में अभी भी विस्फोटक होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने गांव में संदिग्ध स्थानों पर छानबीन की। धमाके वाले स्थान से चंद कदमों की दूरी पर पटाखा बनाने की सामग्री का जखीरा रखा हुआ था। वहीं गांव में माधव नामक युवक के खाली पड़े मकान में तैयार पटाखों के कार्टून मिले। इनको जब्त कर लिया गया।

 
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने जब खेतों में जाकर सर्च अभियान चलाया तो खेत में भी प्लास्टिक के एक बोर में तैयार करे हुए पटाखे रखे हुए मिले। काफी मात्रा में तैयार पटाखों का जखीरा जब्त किया गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव में अभी भी विस्फोटक होने की जानकारी दी थी। इसके चलते पटाखों को जब्त किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed