फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband shot his wife after seeing her in an objectionable position with another man in Etah

बीवी को रंगेहाथ पकड़ा: पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति का खौला खून, गुस्से में मारी गोली

Wed, 12 Jun 2024 09:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Jun 2024 09:19 PM IST
सार

गोली मारने के बाद आरोपी गंभीर रूप से घायल पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Husband shot his wife after seeing her in an objectionable position with another man in Etah
वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेरिया कलां में एक पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी को गोली मार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और महिला से मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही आरोपी पति को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी कोतवाली देहात निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि गांव खेरिया कलां निवासी अशोक का अपनी पत्नी पूजा के साथ बुधवार की देर शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद अशोक ने पूजा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पत्नी पूजा को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और महिला से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि अब तक जो जानकारी मिली है उसके आधार पर पत्नी को पति ने किसी अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिससे उसको गुस्सा आ गया और उसने यह खौफनाक कदम उठाते हुए अवैध असलाह से पत्नी को गोली मार दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed