{"_id":"627fdb7d9423c73693233dc2","slug":"husband-shot-and-killed-wife-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: तमंचे से गोली मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार, अपने चाचा की भी ले चुका है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: तमंचे से गोली मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार, अपने चाचा की भी ले चुका है जान
Sat, 14 May 2022 10:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 May 2022 10:10 PM IST
सार
पत्नी की हत्या का आरोपी युवक शराब पीने का आदी है, जिससे आए दिन घर में उसका पत्नी से झगड़ा होता था। शुक्रवार रात को भी उसका झगड़ा हुआ। इसी दौरान उसने पत्नी के पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन
मृतका मनीषा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव अढ़ापुरा में शुक्रवार रात पति ने घरेलू कलह में पत्नी के पेट में तमंचे से गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी युवक अपने चाचा की भी हत्या कर चुकी है। छह महीने पहले ही जमानत पर छूटकर आया था। अब पत्नी को मार डाला। इसके बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतका के भाई राजू निवासी बेरीकातोर जिला कासगंज ने बताया कि उसकी बहन मनीषा की शादी सात साल पहले अढ़ापुरा गांव के राहुल से हुई थी। राहुल शराब पीने का आदी था। इसी के चलते घर में झगड़ा होता था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसने गोली मारकर मनीषा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सीओ सिटी कालू सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि गृह क्लेश में युवक ने अपनी पत्नी की हत्या की है। वारदात के बाद फरार हो गया। मृतका के भाई की तहरीर पर उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। राहुल अपने चाचा सुनील कुमार की हत्या का भी आरोपी है। छह महीने पहले जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन
Trending Videos
छह महीने पहले ही मिली थी जमानत
पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला राहुल अपने परिवार के चाचा सुनील कुमार की हत्या करीब चार साल पहले कुल्हाड़ी से प्रहार से कर चुका है। घटना को 30 अप्रैल 2018 को अंजाम दिया गया था। चार लोगों पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने मिलकर सुनील को अपने घर में खींच लिया और 30 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चेन तथा मोबाइल लूट लिया।इसके बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लाश को घर की छत पर डाल दिया था। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस हत्याकांड में राहुल के पिता राजू टाइगर भी आरोपी हैं। उन्हें जमानत नहीं मिली है और वह जेल में ही निरुद्ध हैं। जबकि राहुल करीब छह महीने पहले जमानत पर छूटकर आया था।