फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband sent wife with her lover after marriage in mathura

शादी के बाद ससुराल आई दुल्हन को पति ने प्रेमी के साथ किया विदा, चौंकाने वाला है मामला

Fri, 03 Jul 2020 10:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Jul 2020 10:47 AM IST
सार

  • आगरा से ब्याह कर गई युवती ने ससुराल पहुंचते ही युवक को पति मानने से इनकार किया

विज्ञापन
husband sent wife with her lover after marriage in mathura
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद ससुराल आई दुल्हन अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। दुल्हन की जिद से घर में शादी की खुशियां काफूर हो गईं।

विज्ञापन


पति दुल्हन को मानने में जुट गया। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने उसे खूब समझाया, लेकिन वो नहीं मानी। मामला थाने तक पहुंच गया। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में उसके प्रेमी को बुलाया और दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। 
विज्ञापन


सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी 29 जून को आगरा के रामबाग निवासी युवती से हुई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल तो आ गई, लेकिन उसने युवक को अपना पति मानने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'जिऊंगी-मरूंगी तो उसी के साथ'

युवती ने बताया कि वो किसी और की अमानत है और उसी से प्यार करती है। जिएगी-मरेगी तो उसी के साथ। यह सुनकर उसके पति और ससुराल वाले हैरान रह गए। उन्होंने युवती के मायकेवालों को सूचना दी। 

काफी समझाने के बाद भी वो नहीं मानी। युवती ने फोन कर पुलिस बुला ली। आगरा से परिजन भी आ गए। दोनों के परिजनों के समझाने पर भी दुल्हन प्रेमी के साथ जाने की जिद करती रही। 


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह ने बताया है कि युवती बालिग है, जहां रहना चाहे वो रह सकती है। सूचना पर उसका प्रेमी कोतवाली सुरीर पहुंच गया। पति व मायका पक्ष की सहमति से दुल्हन उसके साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed