फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband poured petrol and burnt his wife alive At midnight innocent child kept watching

आगरा: आधी रात को पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दी पत्नी, ये सब देखता रहा मासूम; फिर भाग निकला आरोपी

Wed, 31 Jan 2024 01:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 01:44 PM IST
सार

शराब पीने का विरोध करने पर पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 
 

विज्ञापन
husband poured petrol and burnt his wife alive At midnight innocent child kept watching
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पथौली (शाहगंज) में खेत व प्लॉट बेचने के विरोध पर मंगलवार आधी रात को पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर घर में जिंदा जला दिया। पति 2 साल से अलग रह रहा था। रात में घर आया था। आग लगाने के बाद भाग गया। चीख सुनकर बेटे आ गए। मां को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी को जलाने में पति के भी हाथ और चेहरा झुलस गए।
विज्ञापन


मूलत: पश्चिम बंगाल के रायगंज की अनीता (45) की शादी 25 साल पहले पथौली निवासी राकेश शर्मा से हुई थी। दोनों की उम्र में 15 साल का अंतर था। उनके दो बेटियां ममता, रेखा, दो बेटे करन और अर्जुन हैं। अर्जुन अविवाहित है। अनीता भैंस और गाय का दूध बेचने का काम करती थीं।
विज्ञापन


पुलिस को परिजन से पूछताछ में पता चला कि राकेश नशा करता था। आए दिन अनीता से मारपीट भी करता था। गांव में उनके एक प्लाॅट व खेत हैं। इनकी कीमत तकरीबन 1 करोड़ से अधिक है। वह इनको बेचना चाह रहा था। अनीता और अर्जुन इसका विरोध कर रहे थे। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। 2 साल से राकेश घर से अलग गांव सुचेता में रहने लगा। अनीता दोनों बेटों के साथ रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन ने पुलिस को बताया कि रात में पिता घर आए थे। वह उनके इरादे समझ नहीं पाया। उन्होंने पूछने पर यही कहा कि काम से आए हैं। वह रोजाना की तरह घर के पास ही पशुओं के बाड़े में सोने चला गया। मां बाहर के कमरे, जबकि बड़ा बेटा करन अंदर अपने कमरे में पत्नी सपना के साथ सोने चला गया। रात तकरीबन 1 बजे मां की चीखने की आवाज आई। इस पर बेटे पहुंचे। कमरे से लपटें उठ रही थीं।

राकेश घर में नहीं थे। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह पानी डालकर आग बुझाई। अनीता जल चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। अनीता को एसएन इमरजेंसी लेकर गईं, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पति-पत्नी के बीच प्लाॅट और खेत बेचने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। रात में पति केन में पेट्रोल लेकर आया था। पत्नी पर डालने के बाद आग लगाकर भाग गया। बेटे अर्जुन ने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने यही बताया कि वह कुछ नहीं जानता। हालांकि वह खुद भी जला हुआ था। घटनास्थल से खाली केन बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed