फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband posted obscene photos of wife on Facebook in firozabad

शर्मनाक करतूत: नहाते समय वीडियो कॉल पर पत्नी कर रही थी बात, पति ने किया रिकॉर्ड, तस्वीरें कीं वायरल

Wed, 31 Aug 2022 05:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Aug 2022 05:05 PM IST
सार

दिल्ली में सर्कस में काम करने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी के नहाते समय के फोटो फेसबुक पर डाल दिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Husband posted obscene photos of wife on Facebook in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने अपनी पत्नी के नहाते समय के फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। जब पत्नी को इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। 

विज्ञापन


थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने घर पर नहाते समय पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बात करने के बाद महिला ने फोन रख दिया। इस दौरान पति ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसने वीडियो से फोटो बनाकर फेसबुक पर डाल दिए। महिला ने पति से फोटो हटाने के लिए कहा तो मना कर दिया। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट 

पीड़ित महिला मंगलवार को कोतवाली पहुंची। पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा कि महिला ने अपने पति पर आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका पति सर्कस में काम करता है। वह दिल्ली में रहता है, जबकि महिला अपने ससुराल गांव में रह रही है। पति अक्सर उससे वीडियो कॉल पर बात करता था। पीड़िता ने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि पति ऐसी करतूत करेगा। उसने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed