{"_id":"6aa15120262d6e50860e487c","slug":"husband-murders-wife-in-agrafamily-demands-encounter-killing-and-funeral-rites-at-home-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिस घर में हुई हत्या, वहीं हो अंतिम संस्कार, विवाहिता की मां ने की ऐसी मांग; दो घंटे तक रखी रही लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिस घर में हुई हत्या, वहीं हो अंतिम संस्कार, विवाहिता की मां ने की ऐसी मांग; दो घंटे तक रखी रही लाश
Wed, 09 Sep 2026 05:59 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:59 PM IST
सार
पुलिस ने घर के अंदर अंतिम संस्कार कराने से इंकार कर दिया। इसको लेकर परिजन आक्रोशित हो गए। करीब दो घंटे तक शव एंबुलेंस में रखा रहा। परिजन ने हत्यारोपी पति के एनकाउंटर की भी मांग की।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के पीलीपोखर गांव में विवाहिता की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से बुधवार को मृतका के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतका की मां रामवती और भाई ललित ने पुलिस से विवाहिता की हत्या के आरोपी पति विवेक सिकरवार का एनकाउंटर करने की मांग की। परिजनों का कहना था कि बेटी की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
शव पहुंचने के बाद मृतका की मां रामवती ने मांग की कि जिस घर में उसकी बेटी की हत्या की गई है, उसी घर में उसका अंतिम संस्कार कराया जाए। पुलिस ने घर के अंदर अंतिम संस्कार कराने से इंकार कर दिया। इसको लेकर परिजन आक्रोशित हो गए। करीब दो घंटे तक शव एंबुलेंस में रखा रहा। सूचना पर एसीपी देवेश कुमार के साथ सर्किल का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं, परिजनों में आक्रोश
मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना के 24 घंटे बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे उनका आक्रोश और बढ़ गया। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा
पुलिस ने मृतका के पति विवेक सिकरवार, जेठ भानू, ससुर राजकुमार, भाभी नीतू और ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था। मंगलवार को पति विवेक सिकरवार पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा था।
एसओजी और सर्विलांस समेत तीन टीमें तलाश में जुटीं
एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।