फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband murders wife and cremation to dead body Crime News in Hindi

मैनपुरीः चिता बुझाकर निकाला महिला का शव, हत्या का कारण हैरान कर देने वाला

Wed, 29 May 2019 10:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 May 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
husband murders wife and cremation to dead body Crime News in Hindi
सर्वेश सिंह मृतका (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कुरावली गांव नगला गढू में पति ने सहयोगियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए वह आनन फानन में शव को जलाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग को बुझाने के बाद शव चिता से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


इस बीच आरोपी वहां से भाग गए। मृतका के भाई ने बहनोई व अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक शिव सिंह चौहान को सोमवार की रात सूचना मिली कि एक महिला का शव गुपचुप ढंग से जलाया जा रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ नगला गढू पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस को आता देख चिता के पास खड़े लोग भाग गए। पुलिस ने चिता पर पानी डालकर आग को बुझाया। बुरी तरह से जल चुके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि सर्वेश सिंह की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव लेलेपुर निवासी जगदीश सिंह की पुत्री सुशीला के साथ हुई थी।

सुशीला की तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं। मायके वालों का आरोप है कि सर्वेश कुछ भी कमाता वह भाई वीरपाल को देता था। इसको लेकर दंपती के बीच झगड़ा होता था। सोमवार की रात करीब 12 बजे पति सर्वेश, वीरपाल, दिनेश, बलराम और छविनाथ ने सुशीला की हत्या कर दी। इसके बाद छिपाकर शव को जलाने की कोशिश करने लगे।

 मृतका के भाई शिशुपाल सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नामजद किए गए पति व अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं 21 वर्षीय पुत्री ने भी पिता और चाचा पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है।
 

मायके वालों के अनुसार मृतका की बड़ी पुत्री प्रियंका शादी के योग्य हो गई है। शादी में होने वाले खर्च को लेकर महिला पति पर शादी के लिए रुपये जमा करने व जेवर आदि बनवाने की कह रही थी। 

इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। वहीं आरोपी के भाई भी रुपये मांगे जाने से नाराज था। वीरपाल शादी के लिए रुपये नहीं देना चाहता था। इसी वजह से एक योजना के तहत हत्याकांड का अंजाम दिया गया।

ओमप्रकाश सिंह, एएसपी का कहना है कि मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed