{"_id":"6a481f7244b70d9fdf04e4d2","slug":"husband-murdered-and-body-buried-in-bathroom-agra-news-c-25-1-agr1034-1099769-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव
विज्ञापन
गिरफ्तार पत्नी व मृतक सुरेंद्र
आगरा। सिकंदरा के दहतोरा में महिला ने शराब पीकर झगड़ा करने से तंग आकर पति सुरेंद्र शर्मा (44) की हत्या कर दी। इसके बाद शव बाथरूम में दफना दिया और मिस्त्री को बुलाकर फर्श बनवा दिया। पुलिस के अनुसार, खीर में 20 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर हत्या की गई। हत्या के डेढ़ माह बाद पुलिस बुधवार को एक पुराने मामले में सत्यापन के लिए सुरेंद्र के घर पहुंची तो पत्नी रूबी घबरा गई। शुक्रवार को उसने अपने जेठ अनिल को बुलाया और घटना की जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फर्श खोदकर सुरेंद्र का कंकाल बरामद करते हुए रूबी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में अनिल शर्मा ने बताया कि छोटा भाई सुरेंद्र कुछ काम नहीं करता था। रोज शराब पीने के कारण आए दिन पत्नी से उसका झगड़ा होता रहता था। 18 मई को रूबी ने फोन कर बुलाया और कहा कि पुलिस दबिश दे रही है, इसलिए मां और बच्चियों को अपने घर ले जाओ। घर पहुंचकर मां और भतीजियों को अपने घर ले आए। दूसरे दिन रूबी भी आ गई। बताया कि सुरेंद्र तीन हजार रुपये लेकर कहीं चले गए हैं। मोबाइल भी घर छोड़कर गए हैं। उन्हें उसकी बातों पर शक हुआ।
इसके बाद रूबी ने 26 मई को प्राची टावर चाैकी पर जेठ के साथ पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस तलाश के लिए रेणुका धाम काॅलोनी भी पहुंची। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। पुलिस के आने पर रूबी रोने लगती थी। एक सप्ताह पहले अनिल के कहने पर रूबी अपने घर आ गई थी।
विज्ञापन
2017 में सुरेंद्र के खिलाफ ट्रक चोरी का मामला दर्ज हुआ था। बुधवार को पुलिस इस मामले में रूबी के घर सत्यापन के लिए पहुंची थी। सुरेंद्र के बारे में पूछने पर पत्नी ने लापता होने की जानकारी दी तो पुलिसकर्मियों ने रूबी के फोटो खींच लिए। इससे रूबी घबरा गई। उसे लगा कि पुलिस से किसी ने शिकायत कर दी है। शुक्रवार को उसने जेठ को फोन करके घर बुलाया और बताया कि पति को मारकर शव बाथरूम में दफना दिया है। इसके बाद अनिल ने पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम का फर्श खोदकर कंकाल बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी रूबी से पूछताछ की जा रही है।
-- -- -- -- -- --
24 साल पहले आगरा आया था परिवार
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से भरतपुर के रंजीत नगर निवासी राधेश्याम शर्मा एक इंटर काॅलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत थे। 24 साल पहले सेवानिवृत्त होने के बाद आगरा आ गए थे। सिकंदरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम काॅलोनी में रहने लगे। 14 साल पहले उनकी माैत हो गई थी। सुरेंद्र उनका छोटा बेटा था। बड़े बेटे अनिल ऑटो चालक हैं और वायु विहार, शाहगंज में रहते हैं। सुरेंद्र रेणुका धाम काॅलोनी में रहते थे। उनकी शादी 16 साल पहले रूबी से हुई थीं। दो बेटियां प्राची (15) और सिद्धि (9) हैं। सुरेंद्र की मां कमला भी साथ ही रहती थीं।
-- -- --
पेंशन के पैसों के लिए हुआ झगड़ा
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र की मां को पति की पेंशन के 32 हजार रुपये मिलते थे। रूबी डेबिट कार्ड और पासबुक अपने पास रखती थी। पेंशन की रकम से वह जेठ अनिल को 10 हजार रुपये देती थी। जून में रूबी ने अनिल को पेंशन की रकम नहीं दी। कहा कि पेंशन नहीं आई है। अनिल बृहस्पतिवार को मां को भरतपुर लेकर गए। पेंशन के बारे में जानकारी की तो पता चला कि पेंशन खाते में भेजी जा चुकी है। अनिल ने घर पहुंचकर रूबी से शिकायत की तो दोनों में झगड़ा हुआ।
-- -- -- -
पुलिस से बोली, पति ने कर ली थी आत्महत्या
आरोपी रूबी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वह बार-बार बयान बदलने लगी। पहले उसने नींद की गोली देने की बात कही। फिर कहा कि पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घबराकर उसने शव को दफना दिया। कहा कि बाथरूम का फर्श कमरे के फर्श से दो से तीन फीट नीचे था, इसलिए शव को उसमें डाल दिया। इसके बाद मिट्टी लाकर डाल दी और मिस्त्री बुलाकर फर्श पक्की करवा दी। इससे किसी को शक नहीं हुआ। वह घर में भी आराम से रह रही थी। हालांकि, पुलिस को शक है कि घटना में कोई और भी शामिल हो सकता है। एक अकेला व्यक्ति इस पूरी घटना को अंजाम नहीं दे सकता।
-- -- -- -- -- --
गहनता से की जा रही जांच
पति की हत्या के बाद पत्नी ने शव को घर के बाथरूम में दफना दिया था। आरोपी रूबी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि आए दिन शराब पीकर झगड़े से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। यह भी देखा जा रहा है कि घटना में कोई और तो शामिल नहीं है। हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी