फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband left wife with his sick child in agra

आगरा: बच्चे का इलाज कराने पत्नी को भेजा फिर लेने नहीं आया पति, पांच महीने से मायके में रह रही महिला

Tue, 04 Jan 2022 08:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 08:40 PM IST
सार

आगरा की सदर तहसील में मंगलवार को राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित ने पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत की। 
 

विज्ञापन
husband left wife with his sick child in agra
शिकायतें सुनतीं राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैडम, बच्चे के इलाज के लिए पति ने मायके भेजा था। पांच महीने हो गए दोबारा लेने नहीं आए। मैं तीन बार ससुराल में गई, वहां ताला लटका है। सास-ससुर भी कहीं चले गए हैं। मैं मायके में रह रही हूं। मेरा दो साल का बेटा है। ये आपबीती मंगलवार को आगरा के खंदारी निवासी महिला ने राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित को सुनाई। मौका था सदर तहसील में आयोजित महिला उत्पीड़न मामलों की जनसुनवाई का। 

विज्ञापन

गोद में बच्चे को लेकर जनसुनवाई के लिए पहुंची पत्नी ने महिला आयोग सदस्य को पति की शिकायत की। सदस्य ने कहा, पति का मोबाइल नंबर दीजिए। फिर बराबर में बैठी महिला थानाध्यक्ष से कहा नंबर मिलाकर जरा इसके पति से बात करो। महिला थानाध्यक्ष ने नंबर मिलाया, तो पति बोला मैं हरिद्वार में हूं। सदस्य ने तीन दिन में पति को बुलाकर काउंसिलिंग कराने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। 
विज्ञापन

58 साल की महिला भी पति की शिकायत लेकर पहुंची
इसके बाद चर्च रोड निवासी एक अधिवक्ता की 58 वर्षीय पत्नी पहुंची। उन्होंने कहा, शादी को 36 साल हो गए। मेरी बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा वकालत की पढ़ाई कर रहा है। पति का उनकी महिला सहयोगी से संबंध हैं। सदस्य ने मामले की जांच कराने और पति व उनकी सहयोगी को अगली सुनवाई में बुलाने के निर्देश दिए हैं। दोपहर 11 बजे से एक बजे तक जनसुनवाई में 12 मामले आए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज पुष्कर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नहीं पहुंचे अफसर
राज्य महिला आयोग सदस्य ने जनसुनवाई से पहले महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। दिव्यांग पेंशन की प्रगति पूछी, तो सभागार में दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी गैर हाजिर थे। सदस्य ने पूछा, क्या उन्हें सूचित नहीं किया गया। जवाब मिला, मैडम सूचना भेजी थी। 

सदस्य ने कहा, फोन लगाकर पूछो कहां हैं। फोन लगाकर पूछा, तो जवाब मिला रास्ते में हूं आ रहा हूं। दोपहर 12.30 बजे तक अधिकारी नहीं पहुंचे। जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जाने की बात कह समीक्षा खत्म होने से पहले ही चले गए। 

12 महीने में उत्पीड़न की 1536 शिकायतें
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने समीक्षा के दौरान बताया कि 1 जनवरी  से 31 दिसंबर 2021 तक महिला उत्पीड़न की 1536 शिकायतें आई, जिनमें से 1026 का निस्तारण किया है। 510 शिकायतों की जांच लंबित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed