फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Killed Wife And Dead Body Threw In Drain Crime

महिला की हत्याकर शव नाले में फेंका, रस्सी से बांधे हाथ, शनाख्त के बाद लगे पति पर आरोप

Mon, 18 May 2020 01:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 18 May 2020 01:00 PM IST
सार

  • गांव महुआ खेड़ा की रहने वाली थी
  • पति परिवार सहित फरार, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Husband Killed Wife And Dead Body Threw In Drain Crime
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

विस्तार

थाना ताजगंज के गांव बुढ़ाना में शनिवार शाम को नाले में मिले महिला के शव की शनाख्त हो गई। महिला महुआ खेड़ा की मधु थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार पति ने उसकी हत्या कर शव नाले में फेंका था। घटना के बाद से पति परिवार सहित फरार हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खेड़िया पट्टी, फिरोजाबाद निवासी मधू (30) पुत्री देवी सिंह की शादी 12 साल पहले गांव महुआ खेड़ा निवासी छोटे लाल के साथ हुई थी। छोटेलाल का सदर बाजार क्षेत्र में लोअर और टीशर्ट का कारोबार है। उनका आठ साल का बेटा राहुल है। छोटेलाल ने मधु से दूसरी शादी की थी। मधु का शव शनिवार शाम को बुढ़ाना में नाले में पड़ा मिला। शव के साथ रस्सी से पत्थर भी बांधा गया था, जिससे शव बाहर नहीं आ सके। मृतका के गले पर दबाने के निशान थे।
विज्ञापन

  
ये भी पढ़ें: आगरा: 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, निजी लैब की जांच में आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल ने बताया कि पुलिस पास के गांव कुआंखेड़ा और महुआखेड़ा पहुंची तो फोटो के आधार पर दो परिवारों ने महिला की शनाख्त की। इसमें एक मृतका की मौसी और दूसरा परिवार सगी बहन का था। इसके बाद पुलिस गांव महुआ खेड़ा पहुंची। जहां छानबीन में पूरा मामला सामने आया। आरोपी छोटे लाल फरार है। प्रथम दृष्टया जांच में पति द्वारा पत्नी की हत्या करके नाले में लाश को फेंकने का पता चला है। 

रविवार को मधु के भाई ने थाना ताजगंज में जीजा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से आया है। 

पहली पत्नी की हत्या का आरोप भी लगा था
क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल ने बताया कि छोटे लाल की पहली पत्नी की 13 साल पहले मौत हो गई थी। इसमें भी हत्या का आरोप छोटेलाल पर लगा था। मामले में छोटेलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे जेल भी भेजा गया था। आरोपी की गांव में जमीन है। सराफ की दुकान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed