फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man dies due to coronavirus in agra

आगरा: 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, निजी लैब की जांच में आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट

Mon, 18 May 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 May 2020 12:31 AM IST
सार

  • गांव चितौरा का मामला, निजी लैब में कराया था कोरोना का टेस्ट 
  • डीएम ने कहा- सूचना मिली है, जानकारी के बाद पुष्टि हो पाएगी

विज्ञापन
old man dies due to coronavirus in agra
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

आगरा जिले के शमसाबाद क्षेत्र के गांव चितौरा में निजी लैब में कोरोना संक्रमित बताए गए बुजुर्ग (78) को भर्ती कराने के लिए रविवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची, लेकिन तब तक उनके प्राण निकल चुके थे। 
विज्ञापन


टीम ने उनके परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया। दूसरी टीम ने जाकर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया। हालांकि प्रशासन ने इस ममले को कोरोना संक्रमितों की मौत के आंकड़े में अभी शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन


बुजुर्ग की कुछ दिन से तबियत खराब चल रही थी। उपचार कराने पर भी आराम नहीं मिला। गले में खराश थी, बुखार आ रहा था। कुछ लोगों ने सलाह दी कि कोरोना टेस्ट कराकर देख लो। इस पर उन्होंने आगरा में एक प्राइवेट लैब में कोरोना का टेस्ट कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को किया गया होम क्वारंटीन

रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने देखा कि बुजुर्ग बिस्तर पर लेटे हैं। उनसे बैठ जाने के लिए कहा तो कोई जवाब नहीं आया। इस पर टीम के सदस्य ने उनकी नब्ज देखी।

उन्होंने परिजनों को बताया कि बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। परिजनों को शव से दूर कर दिया गया। सभी को हिदायत दी गई कि वे होम क्वारंटीन में रहेंगे। सिर्फ छह सात लोग अंतिम संस्कार में जाएंगे। उनके लिए पीपीई किट लेकर दूसरी टीम आई। इन सभी के सैंपल लिए जाएंगे।

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि चितौरा से संक्रमित बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली थी। इस पर टीम गई थी। अभी और जानकारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे हर मामले में डेथ ऑडिट (पूरी जानकारी) करता है। इसके हो जाने के बाद ही पुष्टि की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed