{"_id":"62716fdccf33c83eea02c6c3","slug":"husband-killed-his-wife-on-eid-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: ईद पर दिल्ली से घर आया पति, चाकू घोंपकर कर दी पत्नी की हत्या, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: ईद पर दिल्ली से घर आया पति, चाकू घोंपकर कर दी पत्नी की हत्या, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
Wed, 04 May 2022 12:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 May 2022 12:16 AM IST
सार
ईद के मौके पर पति ने अपने परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया। जो पत्नी बेसब्री से पति के घर आने का इंतजार कर रही थी, उसी ने बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के मोहल्ला रसूलपुर में मंगलवार रात शक में पति ने पत्नी की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे पति को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलपुर में गली नंबर आठ पानी की टंकी निवासी यासमीन (28) किराए के मकान में रहती थी। पति शहजाद अलीगढ़ में रहकर पुताई का कार्य करता है। ईद के दिन वह घर आया था। शहजाद का पत्नी से रात में झगड़ा हो गया। इस बीच शहजाद ने पत्नी के पेट में चाकू घोंपकर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह खबर पड़ोसियों को मिली तो मौके पर पहुंच गए और भागने की कोशिश कर रहे शहजाद को पकड़ लिया।
महिला की हत्या की खबर पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन, थाना प्रभारी कमलेश सिंह सहित कई थानों का पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। शक में शहजाद ने चाकू पेट में घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।