फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband killed his wife in Agra crime news

Agra News: दोस्त के साथ रह रही पत्नी की पति ने गला दबाकर की थी हत्या, 22 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 30 Jun 2022 11:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 11:14 AM IST
सार

महिला अपने दोस्त के साथ तीन माह से पति से अलग रह रही थी। पुलिस आरोपी पति को तलाश कर रही है। 
 

विज्ञापन
husband killed his wife in Agra crime news
murder demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में पांच जून की रात हिना उर्फ शिवानी की हत्या की गई थी। 22 दिन बाद हिना के दोस्त ने उसके पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हिना दोस्त के साथ तीन माह से रह रही थी। पुलिस आरोपी पति को तलाश कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने पर उलझी पुलिस अब विशेषज्ञों से राय ले रही है। 

विज्ञापन


पंचायती वाली गली, शाहदरा चुंगी निवासी आकाश शर्मा ब्लड बैंक में कर्मचारी है। उसने एत्माद्दौला थाने में हत्या का मुकदमा लिखाया है। पुलिस को बताया कि मूलत: पुणे निवासी हिना उर्फ शिवानी पिछले तीन महीने से उसके साथ रह रही थी। उसने अपनी आईडी पर कालिंदी विहार में उदयवीर के मकान में किराए पर कमरा लिया था। हिना की पहली शादी सेव का बाजार, कोतवाली निवासी मोहिश रशीद खां के साथ हुई थी। मोहिश उसे अक्सर पीटा करता था। वह उससे परेशान थी। इस कारण उसके साथ लिव इन में रह रही थी। पांच जून को वह कमरे पर हिना से मिलने नहीं गया। छह जून की सुबह आठ बजे उसे जानकारी हुई कि हिना की हत्या हो गई है। रात को उसका पति मोहिश कमरे पर आया था।
विज्ञापन


सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हिना का शव फर्श पर मिला था। कमरे में संघर्ष के निशान थे। प्रथम दृष्टया साफ हो रहा था कि मामला हत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने पर मामला उलझ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों को भी एकत्रित किया गया। उस वक्त महिला के परिवार से कोई थाने नहीं आया। अब पुलिस ने उसके दोस्त आकाश की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed