फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband kidnapped brother of wife in etah

मायके से नहीं आई पत्नी तो साले को उठा ले गया पति, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 04 Jun 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Mon, 04 Jun 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
husband kidnapped brother of wife in etah
Demo Pic
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अपहरण का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मायके से पत्नी के न आने से बौखलाए युवक ने अपने साले का अपहरण कर लिया। 
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट अपहृत युवक के भाई ने थाना बागवाला में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर अपहृत का पता लगा रही है। घटना के बाद पीड़ित के परिवार वाले चिंतित और परेशान हैं।  
     
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव बरथरी का रहने वाला देवेंद्र दवा लेने के लिए शनिवार को कस्बा करतला गया था। उसी समय फिरोजाबाद के रसूलपुर का रहने वाला उसका बहनोई सौरभ सहित दो लोग उसको अगवा कर ले गए।
विज्ञापन

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब युवक घर नहीं पहुंचा तो उसकी उन्होंने तलाश की। सुराग न मिलने पर अपहृत के भाई जितेंद्र कुमार ने मामले की रिपोर्ट बहनोई सौरभ सहित दो लोगों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई है। 

थाना प्रभारी बागवाला अखिलेश तिवारी ने बताया कि युवक के अगवा करने के बारे मे काफी जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही आरोपी पकड़ अगवा युवक को बरामद किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की चार साल पहले अगवा युवक की बहन से शादी हुई थी। काफी दिनों से उसकी पत्नी ससुराल नहीं जा रही है। जिसके चलते उसने साले को अगवा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed