{"_id":"65a515975aafee363c094171","slug":"husband-is-harassing-her-after-loss-in-business-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-10876-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: व्यापार में नुकसान के बाद पति कर रहा प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: व्यापार में नुकसान के बाद पति कर रहा प्रताड़ित
Mon, 15 Jan 2024 04:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 Jan 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
व्यापार में नुकसान के बाद पति कर रहा प्रताड़ित
- पैसों की करता है मांग, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। हरिदर्शन नगर की रहने वाली एक महिला ने पति पर आए दिन पीटने और रुपये लाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। कहा है कि वह पति के साथ अब नहीं रहना चाहती। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरिदर्शन नगर निवासी मोनी अग्रवाल ने महिला थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी हेमलता सिंह को बताया कि उसकी शादी को 22 वर्ष हो चुके हैं। पति आशीष अग्रवाल का व्यापार फेल हो चुका। पति आए दिन पिटाई करता है। एक बेटी 21 वर्ष और पुत्र 19 वर्ष का है। अब बच्चों के साथ भी वहीं हो रहा है जो कि मेरे साथ होता आ रहा है। आए दिन अब रुपये की मांग करते हैं। एक दिन गला दबा कर मारने की कोशिश की। बच्चों ने आकर उन्हें बचाया। अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहतीं। पति मुझे, भाई पवन व बच्चों गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आशीष अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।