फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband hurt by his wife suicide committed suicide by jumping in front of a train In Agra

UP: पत्नी की खुदकुशी से आहत पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, एक साथ जलीं दो चिताएं

Sun, 15 Jun 2025 10:49 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 15 Jun 2025 10:49 PM IST
सार

देर रात सावित्री बिना किसी को बताए घर से निकल गईं। पदम प्राइड के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। रविवार तड़के पुलिस ने परिजन को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पत्नी की खुदकुशी से महेश यादव आहत हो गए। सुबह करीब 10 बजे सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन
husband hurt by his wife suicide committed suicide by jumping in front of a train In Agra
महेश यादव और सावित्री देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा स्थित सिकंदरा के बाईंपुर में पति-पत्नी के मामूली विवाद ने दोनों की जिंदगी छीन ली। शनिवार रात पत्नी ने पदम प्राइड के पीछे रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी की। इससे आहत होकर पति ने रविवार सुबह औद्योगिक इलाके में ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

हाईवे स्थित गांव बाईंपुर निवासी महेश यादव (60) का गांव में ही बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार था। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात महेश का पत्नी सावित्री देवी (52) से विवाद हो गया। परिजन ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात सावित्री बिना किसी को बताए घर से निकल गईं। पदम प्राइड के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। रविवार तड़के पुलिस ने परिजन को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

पत्नी की खुदकुशी से महेश यादव आहत हो गए। सुबह करीब 10 बजे सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे पूरा परिवार सदमे में है। महेश के तीन बेटों में बड़ा अरुनेश इवेंट का काम करता है। छोटे बेटे रानू और रजत जूता फैक्टरी में काम करते हैं। अरुनेश और रानू विवाहित हैं। उधर, बाईंपुर में दोनों की मौत से हर कोई शोक में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed