फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband dies, wife and sister-in-law injured in collision between bikes

Agra News: बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी व भाभी घायल

Thu, 26 Sep 2024 06:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Husband dies, wife and sister-in-law injured in collision between bikes
कासगंज। चांडी मार्ग पर नगला कोठी के निकट बुधवार को शाम के समय बाइक भिडंत में पति की मौत हो गई। हादसे में पत्नी, भाभी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सहावर के नवाबगंज सराय निवासी वीरेश (30 ) पुत्र हरपाल अपनी पत्नी लक्ष्मी, दुधमुंही पुत्री साक्षी (दो माह), भाभी नेमवती (40) पत्नी मुकेश के साथ कासगंज से शाम के समय लगभग 6:30 बजे अपने गांव वापस जा रहा था। जैसे ही वह कोठी नगला के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वीरेश गंभीर रूप से घायल हो गया एवं उनकी पत्नी लक्ष्मी, भाभी नेमवती भी घायल हो गई जबकि साक्षी बच गई। स्थानीय लोगों सभी घायलों को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने वीरेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस एवं परिजनों को दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की तीन बेटी एवं एक बेटा है। बड़ी बेटी पूजा (8 ), बेटा शिवम (6), बेटी वैष्णवी (4 ), सबसे छोटी बेटी साक्षी (दो माह) की है। दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed