फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Committed Self Immolation in Firozabad News in Hindi

फिरोजाबादः घरेलू कलह में पति ने उठाया खौफनामक कदम, सहम गए मोहल्ले के लोग

Thu, 21 Nov 2019 07:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 Nov 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Husband Committed Self Immolation in Firozabad News in Hindi
घटना के बाद मौके पर एकत्रित स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में पत्नी से हुए झगड़े के दौरान गुस्से में आए पति ने अपने और पत्नी के उपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। इसके बाद चीखता हुआ घर से बाहर गली की तरफ दौड़ा और गिर गया। 
विज्ञापन


उसको जलता देख दौड़े लोगों ने किसी तरह महिला को बाहर निकाला। इसके बाद दंपती को एंबुलेंस से सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। जहां उनकी गंभीर हालत देख दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


   थाना उत्तर के मोहल्ला टापाकलां में दुर्गाशंकर (30) पुत्र भरत सिंह जाटव अपनी पत्नी सीमा देवी (28) एवं दो बच्चों के साथ रहता है। दुर्गाशंकर मजदूरी करता है। गुरुवार को दोपहर दो बजे करीब दुर्गाशंकर काम करके घर लौटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपयों को लेकर हुआ झगड़ा

सीमा ने उससे पैसे मांगे तो दुर्गाशंकर का पत्नी से विवाद हो गया। कहासुनी के बीच दुर्गाशंकर ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और कैन में भरा केरोसिन अपने और सीमा के ऊपर उडे़ल कर लाइटर से आग लगा ली। 

इसके बाद आग की लपटों से घिरा दुर्गाशंकर चीखता हुआ कमरे से बाहर निकला और दौड़ते हुए गली में गिर पड़ा। उसे आग की लपटों से घिरा देख लोग हैरान रह गए। लोगों ने बोरा आदि डाल कर किसी तरह उसकी आग बुझाई। 

अंदर कमरे में जाकर देखा तो सीमा भी आग से घिरी थी। लोगों ने उसे भी कमरे से बाहर निकाला और आग बुझाई। दोनों को तत्काल सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां गंभीर हालत होने पर दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। 

मौके पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसएचओ उत्तर केडी शर्मा पहुंचे। घर से केरोसिन की कैन एवं अन्य सामान को कब्जे में ले लिया है। उधर, घटना के दौरान कमरे में सो रही दंपती की डेढ़ साल की बच्ची बाल-बाल बच गई। बड़ा बेटा (7) पड़ोसी के घर खेलने गया था। 

पत्नी बोली पति ने लगाई आग

सीमा का कहना है कि पति ने उससे कहा ‘तू नहीं मरेगी तो मैं मर जाऊंगा’। सीमा का कहना है कि दुर्गाशंकर ने पहले उसे जलाया फिर खुद भी जल गए। केरोसिन पति ने डाला था। उधर, इलाज के दौरान दुर्गाशंकर ने बताया कि किसी ने आग लगाई है। उसे नहीं पता कि आग किसने लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed