{"_id":"5e0605cf8ebc3e87c80fadc3","slug":"husband-commits-suicide-after-wife-death-in-raya-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की मौत के 24 घंटे बाद पति ने ट्रेन से कटकर दी जान, ससुरालीजनों ने लगाए थे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की मौत के 24 घंटे बाद पति ने ट्रेन से कटकर दी जान, ससुरालीजनों ने लगाए थे गंभीर आरोप
Fri, 27 Dec 2019 06:53 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Dec 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो
शुक्रवार की सुबह राया के गांव विरहना के पास ट्रेन के आगे लेटकर युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक की पत्नी बृहस्पतिवार की सुबह जलकर मर गई थी। मृतक महिला के भाई ने बहनोई और उसकी महिला मित्र के खिलाफ थाना राया में आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद ही युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का कदम उठाया। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
थाना राया के गांव कूम्हा निवासी राजकुमार सिंह (38) पुत्र चोखेलाल मजदूरी करता था। करीब 17 साल पहले हाथरस के ढकपुरा निवासी नीतू सिंह (34) से उसका विवाह हुआ था। बीते बुधवार को राजकुमार की पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई थी।
हस्पतिवार को इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई सुनील कुमार ने बहनोई राजकुमार और उसकी महिला मित्र के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था।

Trending Videos
पत्नी की मौत को 24 घटें भी नहीं बीते थे कि पति राजकुमार ने शुक्रवार की सुबह गांव विरहना के पास कासगंज से आगरा फोर्ट जा रही पैसेंजर के सामने पटरी पर लेटकर सुसाइड कर लिया। शव दो टुकड़ों में बंट गया।
सुसाइड के कारण आधे घंटे ट्रेन खड़ी रही। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजौरिया ने बताया कि युवक पत्नी की जलकर मौत के मामले में आत्महत्या को प्रेरित करने में नामजद था। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।