Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Becomes an Obstacle to Illicit Affair Wife Conspires with Lover to Kill Him

बीवी ने मिटाया सिंदूर: प्रेमी का प्यार पाने के लिए कातिल बनी सुनीता, चार साल से थे सिथलेश के साथ अवैध संबंध

Sun, 15 Mar 2026 07:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, किशनी (मैनपुरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, किशनी (मैनपुरी) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 15 Mar 2026 07:11 PM IST
सार

रविवार को सुनीता, उसके प्रेमी सिथलेश उर्फ सुतलेश निवासी चंदरपुर थाना ऊसराहार जनपद इटावा, उसके दो साथी दीपक कश्यप निवासी सरसईनावर इटावा और भूरे उर्फ विशनू कुमार निवासी कलेपुरा थाना चौबिया इटावा को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Husband Becomes an Obstacle to Illicit Affair Wife Conspires with Lover to Kill Him
हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी संग उसके दो साथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मैनपुरी स्थित गांव सुल्तानपुर निवासी डेयरीकर्मी कमलेश यादव की हत्या अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर पत्नी ने कराई थी। इस घटना को प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिल कर अंजाम दिया था, किशनी पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। पत्नी सहित सभी चार आरोपी गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

गला घोंटकर की गई हत्या
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 25 फरवरी को किशनी क्षेत्र में बेवर इटावा मार्ग पर गेहूं के खेत में कमलेश यादव निवासी गांव सुल्तानपुर का शव मिला था, कमलेश कासगंज में एक दूध डेयरी पर काम करता था। 20 फरवरी से वह लापता था। मृतक के भाई ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस हत्याकांड के खुलासे में जुट गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमलेश की गला घोंट कर हत्या किए जाने की पुष्टि की गई थी, जांच करने पर पता चला कि कमलेश की हत्या पत्नी सुनीता उर्फ संगीता ने कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से थे सुनीता और सिथलेश के संबंध
रविवार को सुनीता, उसके प्रेमी सिथलेश उर्फ सुतलेश निवासी चंदरपुर थाना ऊसराहार जनपद इटावा, उसके दो साथी दीपक कश्यप निवासी सरसईनावर इटावा और भूरे उर्फ विशनू कुमार निवासी कलेपुरा थाना चौबिया इटावा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कमलेश की पत्नी सुनीता के प्रेम संबंध सिथलेश के साथ करीब चार साल से थे, इसकी जानकारी कमलेश को भी थी, मगर सिथलेश व कमलेश के बीच दोस्ताना संबंध थे। 

विज्ञापन

प्रेमी बोला- पत्नी ने कहा था रास्ते से हटाने को
पूर्व में उनके बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था, लेकिन वहीं अब कमलेश अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था, जिस वजह से सुनीता ने प्रेमी से पति को रास्ते से हटाने के लिए कहा था। जिसके बाद 20 फरवरी को सिथलेश ने अपने दो साथी दीपक और भूरे के साथ मिल कर कासगंज में डेयरी से कमलेश को साथ लिया और रास्ते में शराब पिलाई। इसके बाद उसका गला घोंट कर मार डाला। शव को किशनी क्षेत्र में गेहूं के खेत में फेंक दिया था। सभी ने अपराध कबूल कर लिया है। 

पुलिस बोली- सभी गिरफ्तार
किशनी पुलिस ने अवैध संबंधों के चलते की गई 40 वर्षीय कमलेश की हत्या का खुलासा किया है। मृतक की पत्नी के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। इस मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। -अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed