फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband became enemy of his wife's life threatened even at her parents' home attacked with an axe.

UP: पत्नी की जान का दुश्मन बना पति...मायके में भी आ धमका, कुल्हाड़ी से किया हमला

Wed, 06 Nov 2024 05:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 05:35 PM IST
सार

मायके में रह रही महिला पर पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

 

विज्ञापन
husband became enemy of his wife's life threatened even at her parents' home attacked with an axe.
कुल्हाड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

मैनपुरी में पति की प्रताड़ना से परेशान महिला मायके आकर रहने लगी। 3 नवंबर को आरोपियों ने मायके आकर गाली गलौज करते हुए पिटाई की। कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता के चाचा ने औंछा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला सावज निवासी इंद्रपाल ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि 10 वर्ष पहले भतीजी सुमन की शादी तेज सिंह निवासी गांव जीसुखपुर जनपद एटा के साथ की है। शादी के कुछ समय बाद से ही पति पुत्री को पीटता आ रहा है। कुछ दिन पहले भी भतीजी की पिटाई की। 
विज्ञापन


इसके बाद वह सुमन को घर ले आए। 3 नवंबर को तेज सिंह घर पर आया और भतीजी को गालियां देते हुए पीटने लगा। आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर भतीजी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। घायल सुमन का उपचार चल रहा है। औंछा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed