{"_id":"670b6fad024741859d0b6e3e","slug":"husband-beaten-in-front-of-wife-policemen-had-no-mercy-slapped-so-many-people-eardrum-burst-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी के सामने पति की पिटाई...पुलिसकर्मियों को नहीं आया रहम, जड़े इतने थप्पड़; फट गया कान का परदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी के सामने पति की पिटाई...पुलिसकर्मियों को नहीं आया रहम, जड़े इतने थप्पड़; फट गया कान का परदा
Sun, 13 Oct 2024 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:28 PM IST
सार
मेला देखने के लिए पत्नी के साथ आए युवक की पुलिसकर्मियों ने जमकर पिटाई की। उसे इतने थप्पड़ जड़े कि कान का परदा तक फट गया। इतना ही नहीं उसका मेडिकल परीक्षण तक नहीं होने दिया।
विज्ञापन
पति की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में पत्नी के साथ काली मेला देखने गए पति की पुलिसकर्मियों ने धुनाई लगा दी, जिससे युवक के कान का परदा फट गया। चिकित्सकीय परीक्षण कराने सीएचसी गए युवक से पुलिसकर्मी चिट्ठी मंजनून छीन ले गए। घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गोपाल नगर निवासी अमित वर्मा अपनी पत्नी दुर्गेश के साथ रविवार की रात बल्देवगंज चौराहे पर काली मेला देखने आया था। वहां भीड़ का दबाव अधिक होने के चलते पुलिसकर्मी भीड़ को तितर-बितर कर रहे थे, तभी एक सिपाही ने अमित से मारपीट कर दी। मारपीट होते देख वहां अन्य पुलिसकर्मी आ गए और अमित पर टूट पड़े। वहां खड़ी पत्नी मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिसकर्मी हैवान बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की पिटाई से अमित के कान का परदा फट गया और शरीर में चोटें आई। इसकी शिकयत जब थाने पहुंचकर दी तो पहले तो चित्सिकीय परीक्षण करने के लिए भेज दिया। आरोप है कि जब वह चिकित्सकीय परीक्षण कराने सीएचसी पहुंचे तो पुलिस कर्मी वहां भी पहुंच गए, जहां से परीक्षण नहीं होने दिया। अमित को गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि अगर कोई शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।