{"_id":"6707413738b2b6aa1d0405f9","slug":"husband-beat-his-wife-in-hospital-snatched-away-his-innocent-son-from-his-lap-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति नहीं हैवान... अस्पताल में पत्नी को पीटा, गोद से छीन ले गया मासूम बेटा; पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति नहीं हैवान... अस्पताल में पत्नी को पीटा, गोद से छीन ले गया मासूम बेटा; पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 10 Oct 2024 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:21 AM IST
सार
बेटे का इलाज करवा रही पत्नी की अस्पताल में ही पति ने पिटाई कर दी। आरोपी बेटे को पत्नी से छीन ले गया। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन
women crime demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के कमला नगर के एक अस्पताल में बेटे का इलाज करवा रही पत्नी को पति ने पीटा। आरोप है कि वह बेटे को लेकर चला गया। अब मां अपने बच्चे को वापस पाने के लिए भटक रही हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। पुलिस बच्चे की बरामदगी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
हाथरस निवासी वर्षा की शादी 5 साल पहले ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी राहुल से हुई थी। उनका 3 साल का बेटा प्रांजल है। वर्षा ने पुलिस को बताया कि पति से विवाद होने के कारण वह मायके में बेटे के साथ रह रही है। बेटे प्रांजल को पेट दर्द की शिकायत पर 2 अक्तूबर को कमला नगर स्थित अग्रवाल हाॅस्पिटल में भर्ती कराया था। वह दिव्यांग भाई के साथ बेटे की देखरेख में लगी थीं। मंगलवार सुबह पति, सास, ससुर सहित अन्य लोग आए।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि दोपहर में पति ने भाई और उनके साथ मारपीट की। बाद में बेटे को लेकर चला गया। वर्षा का कहना था कि पति ने शादी के आठ महीने बाद ही घर से निकाल दिया। तब वह दो महीने की गर्भवती थीं। थानाध्यक्ष कमला नगर ने बताया कि मामले में जांच की गई। पति बच्चे को अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद ले गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन