फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband attacked his wife with a knife in agra

आगरा: पत्नी पर शक करता था पति, ससुराल में जाकर की ऐसी वारदात, सन्न रह गए लोग

Sat, 13 Mar 2021 12:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Mar 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
husband attacked his wife with a knife in agra
सांकेतिक तस्वीर

आगरा में एक युवक ने अपनी ससुराल में जाकर ऐसी वारदात को अंजाम दिया, पत्नी के परिवारवाले सन्न रह गए। उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के सरला बाग में मायके आई पत्नी नीरज पर पति ऋषभ ने गुरुवार को चाकू से हमला बोल दिया। उसकी गर्दन, पेट और हाथ पर वार किए। वह लहूलुहान हो गई। परिजनों ने आरोपी पति को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा है। 
विज्ञापन


आगरा: फेसबुक दोस्त ने बीच रास्ते में युवती को छोड़ा, मदद का झांसा देकर ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


सरला बाग निवासी नीरज (23) की शादी सात दिसंबर 2020 को पश्चिमपुरी निवासी ऋषभ चौधरी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति पत्नी पर शक करता है। इस बात पर दोनों में झगड़े होने लगे। सात मार्च को मारपीट हो गई। इस पर नीरज को परिजन अपने साथ ले गए। 

चाकू लेकर ससुराल पहुंचा था युवक 
गुरुवार दोपहर को वह घर के पास ही अपनी चाची के घर गई थी। यहां ऋषभ भी पहुंच गया। वह अपने साथ घर से चाकू लेकर आया था। अचानक चाकू निकालकर गर्दन, पेट और हाथ पर वार कर दिए। परिजनों ने ऋषभ को पकड़ लिया। घायल नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया। 

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि आरोपी ऋषभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। वहीं विवाहिता नीरज की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। उधर, इस घटना से नीरज के परिवारवाले दहशत में हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed