फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Noida girl sexual assaulted by auto driver in Agra

आगरा: फेसबुक दोस्त ने बीच रास्ते में युवती को छोड़ा, मदद का झांसा देकर ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

Sat, 13 Mar 2021 11:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Mar 2021 11:07 AM IST
सार

  • फेसबुक दोस्त ने दिया धोखा, ऑटो चालक ने मदद का झांसा देकर लूटी अस्मत 
  • दोस्त से मिलने आगरा आई थी युवती, बीच रास्ते में छोड़कर चला गया था दोस्त 

विज्ञापन
Noida girl sexual assaulted by auto driver in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में नोएडा की एक युवती के साथ शर्मनाक वारदात हुई है। उसके साथ यहां एक ऑटो चालक ने मदद का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती आगरा में फेसबुक दोस्त से मिलने आई थी। वह उसे धोखा देकर बीच रास्ते में छोड़कर चला गया। इसके बाद उसे ऑटो चालक मिला। 

विज्ञापन


ऑटो चालक युवती को मदद के बहाने अपने दोस्त के घर ले गया। उसे कमरा दिला दिया। शादी का झांसा दिया। आरोप है कि इस दौरान ऑटो चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को युवती के परिजन आ गए। युवती को थाना लेकर गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
नोएडा की रहने वाली 19 साल की युवती की दोस्ती छह महीने पहले मोबाइल पर आगरा के एक युवक से हुई थी। दोनों मोबाइल पर चैटिंग करते थे। युवती पहले से शादीशुदा थी। मगर, पति से अलग रह रही है। युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। इस पर चार मार्च को आगरा आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी के मुताबिक, युवती ने बताया कि युवक मिलने के बाद कुछ देर में आने की कहकर उसे छोड़कर चला गया। लौटकर नहीं आया। वह वाटर वर्क्स पर खड़े होकर इंतजार कर रही थी। युवक के नहीं आने पर घर जाने के लिए वाहन देख रही थी। 

तभी ऑटो चालक सनी निवासी बल्केश्वर आया। उसने बातचीत की। उसकी परेशानी पूछी। इसके बाद मदद करने को कहा। उसे अपने दोस्त विमल के घर कालिंदी विहार ले गया। आरोप है कि युवती से शादी का वादा करने लगा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म भी किया। 

युवती को ढूढ़ते हुए उसके परिजन भी आ गए। वह विमल के घर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सनी और विमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed