फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband and wife died in a truck collision near the house in firozabad

फिरोजाबाद: घर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, हादसे के बाद हंगामा

Tue, 05 Oct 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Oct 2021 12:08 AM IST
सार

फिरोजाबाद में टूंडला-एटा मार्ग पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने टूंडला-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया।  

विज्ञापन
husband and wife died in a truck collision near the house in firozabad
हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूंडला में सोमवार सायं तेरहवीं कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे बाइक सवार दंपती को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने टूंडला-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर शवों को नहीं उठने दिया। करीब दो घंटे बाद एसडीएम व सीओ के आश्वासन के बाद लोग माने।
विज्ञापन

 
घटना सोमवार सायं की है। थाना पचोखरा के गांव इमलिया निवासी रूपेन्द्र सिंह 34 पुत्र नौरंगीलाल जयपुर में सिलाई का काम करता था। दो दिन पूर्व ही वह गांव आया था। सोमवार सायं वह पत्नी राजनश्री के साथ छोटे भाई राघवेन्द्र सिंह की ससुराल नगरिया, फरिहा में तेरहवीं की दावत खाने के लिए घर से निकला था। बाइक सवार पति-पत्नी गांव से निकलकर सड़क पर पहुंचे ही थे तभी टूंडला की ओर से जा रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में रूपेन्द्र व उसकी पत्नी राजनश्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने पर ग्रामीण वहां दौड़े तो चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक को भागने के प्रयास में बाइक को घसीटते हुए विद्युत खंभे से जा टकराया। इसके बाद सड़क किनारे तालाब में घुस गया। चालक कूदकर मौके से फरार हो गया। वहीं क्लीनर को लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

लोगों ने जाम लगाकर किया हंगामा
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने टूंडला-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर सीओ अभिषेक श्रीवास्तव व थाना पुलिस पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझाते हुए शवों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने तथा मुआवजे की मांग करने लगे। एसडीएम डॉ. बुसरा बानो ने नियमानुसार मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया तब करीब दो घंटे बाद शवों को उठने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगते ही पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
इमलिया पर हादसा होते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने तत्काल पचोखरा से हिम्मतपुर होकर नगला बीच होते हुए एटा के लिए गुजारा गया। वहीं एटा से नगला बीच नहर से हिम्मतपुर, पचोखरा होते हुए टूंडला की ओर लाया गया।  
ये भी पढ़ें...
कासगंज पुलिस का अभियान: 11 जुआरियों और सटोरियों को किया गिरफ्तार, सट्टा की रकम भी बरामद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed