फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband and wife cremated on the same pyre

Agra News: एक ही चिता पर किया गया पति-पत्नी का अंतिम संस्कार

Sat, 02 May 2026 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife cremated on the same pyre
फोटो 6 अजय के घर पर शोककुल महिलाएं। संवाद - फोटो : नवाबगंज में आंधी-पानी में गिरा पेड़।
- सुरैला हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार
विज्ञापन



फिरोजाबाद। थाना जसराना के सुरैला गांव में बृहस्पतिवार रात हुए भीषण हादसे ने न केवल एक परिवार को खत्म कर दिया, बल्कि पूरे नगला पटिया गांव के चूल्हे ठंडे कर दिए। दिल्ली में हलवाई का काम करने वाले अजय (26) अपनी पत्नी ओमश्री (24) और 5 माह की बेटी तृषा के साथ चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

अजय के भाई राहुल सिंह ने रुंधे गले से बताया कि अजय बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे घर से निकले थे। रास्ते में वे बाजार में खरीदारी के लिए रुक गए। अगर वे सीधे एटा चले जाते, तो शायद आंधी-बारिश आने से पहले सुरक्षित पहुंच जाते। शुक्रवार को जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे, तो पूरे गांव में मातम फैल गया। पति-पत्नी के शवों को एक ही चिता पर रखा गया, जिन्हें छोटे भाई अवनीश ने मुखाग्नि दी। वहीं, 5 माह की मासूम तृषा के शव को पास की ही भूमि में दफना दिया गया।
विज्ञापन


सवा साल का साथ और एक पल में सब खत्म

सुरैला हादसे ने एक ऐसे परिवार को खत्म कर दिया जो अभी अपनी खुशियों की बुनियाद रख ही रहा था। अजय और ओमश्री की शादी 15 फरवरी 2025 को बड़े अरमानों के साथ हुई थी। शादी के अभी सवा साल भी पूरे नहीं हुए थे कि काल ने उन पर झपट्टा मार दिया। दंपती के जीवन में सबसे बड़ी खुशी बीते साल दिसंबर में आई थी, जब नन्हीं तृषा का जन्म हुआ। पांच माह पहले जिस बेटी के आगमन पर घर में मंगल गीत गाए गए थे, उसको शुक्रवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर जब्त, चालक हिरासत में

सीओ जसराना प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टैंकर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक अजय के भाई मंजेश की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed