फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband and wife committed suicide in achhnera police station

पति ने कहा था साथ मरेंगे, एक की कुंदे पर फंदे लगाकर लटक गए दंपती

Tue, 23 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
husband and wife committed suicide in achhnera police station
सांकेतिक तस्वीर
अछनेरा के गांव हंसेला में रविवार रात दीवान सिंह ( 25) और उनकी पत्नी प्रेमवती उर्फ लाडो (22) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उनके परिवारीजनों से पूछताछ के आधार पर बताया कि गरीबी के कारण दंपती में कलह रहती थी। 
विज्ञापन


लाडो चार दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। दीवान सिंह ने उसे बचाया था और कहा था कि उसे अकेले नहीं मरने देगा, वह भी साथ ही मरेगा। रविवार को दोनों ने एक ही कुंदे से फंदे लगाए और उनसे लटक गए।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे उनके दस माह के बेटे की रोने की आवाज सुनकर पहुंचे परिवारीजनों को घटना का पता चला। अछनेरा थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दीवान सिंह की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बच्चा हो जाने के बाद पत्नी सवाल करती थी कि उसकी परवरिश कैसे होगी? भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा नहीं हुआ था। लाडो के भाई मान सिंह ने बताया कि गरीबी और कलह के कारण ही बहन ने चार दिन पहले आत्महत्या का प्रयास किया था।

बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या
दीवान सिंह के बड़े भाई रन्नो ने भी आत्महत्या की थी। रामवीर, रन्नो और दीवान सिंह तीन भाई थे। बड़े भाई रामवीर और रन्नो की शादी दस साल पहले सावोरा कुम्हेर भरतपुर की रहने वाली प्रेमवती और उसकी बहन से हुई थी। दो साल पूर्व रन्नो ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद रन्नो की पत्नी प्रेमवती का विवाह दीवान सिंह के साथ करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed