{"_id":"5b69d8d14f1c1bcb2e8b4fc8","slug":"husband-and-his-friend-firing-on-woman-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में गवाह बनी बहन पर की फायरिंग, ग्रामीणों ने पति और उसके साथी को पेड़ से बांध पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में गवाह बनी बहन पर की फायरिंग, ग्रामीणों ने पति और उसके साथी को पेड़ से बांध पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को ग्रामीणों से छुड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या में गवाह बनी बहन की हत्या करने आए पति व उसके एक साथी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ से बांध जमकर पीटा। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग करते हुए पत्नी की हत्या करने का प्रयास किया। आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की घटना है। टूंडला के गांव दिनौली का है। गांव के श्रीराम कुशवाह ने अपनी दो पुत्रियां शैलेश व अनीता का विवाह 20 नवम्बर 2017 को ग्राम नगला हरजीवन, बाग पचौरी थाना महावन, मथुरा निवासी मूलचंद्र के दो पुत्र सतीश व छोटू के साथ की थी।
विगत 26 मई 2018 को शैलेश की दहेज के लिए ससुरालियों ने हत्या कर दी थी। दहेज हत्या में पति, सास, देवर व अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें शैलेश का पति सतीश व सास भगवान देवी जेल में हैं। जबकि अनीता का पति छोटू फरार चल रहा है।
विज्ञापन
इस दहेज हत्या में छोटी बहन अनीता घटना की चश्मदीद गवाह है। घटना के बाद से ही वह मायके में पिता के पास रह रही है। मंगलवार सायं साढे पांच बजे करीब अनीता का पति छोटू अपने साथी पप्पू निवासी गांव राजा का ताल थाना टूंडला के साथ बाइक संख्या यूपी 85 एयू 4292 से दिनौली जा पहुंचा।

छोटू ने पत्नी को देखते ही उस पर तमंचे से फायर कर दिए। गोली अनीता के सिर के ऊपर होती हुई दीवार में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीण वहां दौड़े तभी ग्रामीणों को आया देख आरोपी भागने लगे। ग्रामीणों ने उनकी घेराबंदी कर पकड़ लिया तथा पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों ने पकड़े गए युवकों व उनके पास से बरामद तमंचा व कारतूस पुलिस के हवाले किए हैं। थाना प्रभारी बीडी पांडेय का कहना है कि ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गये युवकों ने फायरिंग की है तथा उनके पास से तमंचा कारतूस मिले हैं।
वहीं आरोपी तमंचा कारतूस अपना न होने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। अगर तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही आरोपी छोटू दहेज हत्या में वांटेड है तो जेल भेजा जाएगा।