फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband and girlfriend's property will be investigated

UP: पत्नी की हत्या, बेटियों के मिले कंकाल...प्रेमिका संग मिलकर की खाैफनाक घटना; अब गैंगस्टर में भी कार्रवाई

Fri, 14 Feb 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 14 Feb 2025 11:37 PM IST
सार

जघन्य हत्याकांड ने हर किसी को हिला दिया था। अब मामले में पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया है। इसके साथी आरोपियों की संपत्ति की भी जांच शुरू हो गई है।
 

विज्ञापन
Husband and girlfriend's property will be investigated
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के ढोलना क्षेत्र के मारूपुर में प्रेमिका के संग मिलकर पत्नी व दो बच्चों की हत्या के मामले में जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों की संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव मारुपुर रेल लाइन के पास 18 नवंबर 2024 को बबीता निवासी आदर्श कॉलोनी, वार्ड-36, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड का शव मिला था। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की शिनाख्त हुई। महिला के पिता राजकुमार ने पति अभिषेक निवासी सहावर व प्रेमिका मुस्कान निवासी कासगंज के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद निशानदेही पर बेटी मान्या व आन्या के अलग-अलग स्थानों से कंकाल बरामद हुए। पुलिस ने डीएनए के माध्यम से दोनों की हत्या की पुष्टि की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। इस मामले में अब पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद ढोलना थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने शुक्रवार को दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी अंकिता शर्मा ने मामले को संज्ञान में लेकर मामले की विवेचना कासगंज के प्रभारी लोकेश भाटी को सौंपी है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दोनों की संपत्ति की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed